खराब डाइट और बदलते लाइफस्टाइल का असर हमारी लिवर की सेहत पर भी साफ़ दिखाई देता है। फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है जिससे लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। अगर इसे समय पर नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है। लंबे समय तक अनदेखी होने पर फैटी लिवर सिरोसिस या लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। लिवर हमारी बॉडी का मुख्य डिटॉक्सिफिकेशन अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और विभिन्न मेटाबॉलिक फंक्शंस को नियंत्रित करता है। जब लिवर में चर्बी जमा होने लगती है तो इसकी क्षमता प्रभावित होती है और शरीर में कई समस्याएं उभरने लगती हैं।

फैटी लिवर के कुछ शुरुआती संकेतों में शामिल हैं अचानक या तेज़ी से वजन में कमी, पेशाब का गाढ़ा या डार्क रंग, मल का गाढ़ा या असामान्य रंग, लिवर के आसपास सूजन या दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हेल्दी जीवनशैली अपनाना और सही डाइट लेना बेहद जरूरी है ताकि लिवर को हेल्दी रखा जा सके।

गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल, स्वरूप नगर, कानपुर में  डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया फैटी लीवर होने पर हमें अपनी डाइट में बदलाव करना जरूरी है। लीवर हमारी बॉडी का एक अहम अंग है जो लिवर का डिटॉक्सिफिकेशन करता है, कई मेटाबॉलिक फंक्शंस निभाता है और विभिन्न न्यूट्रिएंट्स को स्टोर करता है। इसलिए लीवर की हेल्थ को ऑप्टिमाइज करना बेहद जरूरी है।  डाइट में कुछ फलों का सेवन करने से फैटी लीवर को ठीक करने या इसके इंसीडेंस को कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से फ्रूट्स खाने से फैटी लिवर का इलाज होता है।

सिट्रस फ्रूट्स खाएं

अगर आप चाहते हैं कि फैटी लिवर का इलाज हो तो आप डाइट में संतरा, मौसमी, लाइम जैसे फलों का सेवन करें। सिट्रस फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और लीवर को टॉक्सिन से बचाने में मदद करते हैं। ये लीवर के डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को भी सपोर्ट करते हैं।

सेब खाएं

सेब में सॉल्बल फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह लीवर में फैट को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोज एक सेब का सेवन करने से न सिर्फ लिवर की सेहत में सुधार होता है बल्कि ओवर ऑल सेहत में भी सुधार होता है।  

पपीता खाएं

पपीता विटामिन और एंजाइम से भरपूर होता है। यह डाइजेशन को हेल्प करता है और लीवर पर पड़ने वाले वर्कलोड को कम करता है, जिससे लिवर एफिशिएंटली फंक्शन करता है।

कीवी खाएं

कीवी न्यूट्रिएंट डेंस फल है, जिसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो लीवर की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट लीवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और लिवर की हेल्थ में सुधार करते हैं।

बेरीज भी हैं असरदार

बेरीज में Strawberry, Blackberry और Blueberry का सेवन करें लिवर हेल्दी रहेगा। बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। यह लीवर की हेल्थ को ऑप्टिमाइज करती हैं, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करती हैं और लीवर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती हैं। खासतौर पर ब्लूबेरी को एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस कहा जाता है। आप डाइट में एवोकाडो और चकोतरा भी खा सकते हैं। इन फलों को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करके आप फैटी लीवर के इंसीडेंस को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं और अपनी लीवर की हेल्थ को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं।

पैरों की ताकत में कमी लिवर कमजोर होने के खतरनाक संकेत, 5 इशारों का मतलब है Liver पर बढ़ गया है बोझ, इन 5 फूड से करें जिगर का इलाज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।