खराब डाइट का सीधा असर हमारे पाचन पर दिखता है। ऑयली मसालेदार खाना पेट में गैस का कारण बनता है। जिन लोगों को पेट में गैस बनती है उनका पेट कुछ भी खाने से फूलने लगता है। जल्दी-जल्दी खाना खाने से, बहुत ज्यादा खाने से, खाते में हवा निगलने से, तैलीय और मसालेदार खाना खाने से पेट फूलने की समस्या होने लगती है। ज्यादा तनाव होने से भी पेट फूलने की समस्या होने लगती है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें खाली पेट भी पेट फूलने की समस्या होती है।

पेट फूलना एक ऐसी परेशानी है जिसमें पेट तन जाता है और गुब्बारे की तरह फूलने लगता है। अगर आप भी ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं तो डाइट में कुछ बदलाव करें। कुछ रोज़मर्रा के फूड पेट फूलने की समस्या को जल्दी से कम करने में मदद कर सकते हैं। इन फूड का सेवन करके आपको किसी तरह की कोई दवा या चूर्ण लेने की जरूरत नहीं होती। ये फूड आधा घंटे में अपना असर दिखाने लगते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से खास फूड हैं जो ब्लोटिंग को कंट्रोल करते हैं।

खीरा का करें सेवन

खीरा ठंडा, हाइड्रेटिंग और पानी से भरपूर सब्जी है जो ब्लोटिंग को कंट्रोल करने में बॉडी से अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने और पाचन को दुरुस्त करने में असरदार साबित होता है। एक नहीं अनेक फायदे पहुंचाने वाली ये सब्जी पाचन को बेहतर करती है और स्किन की रंगत में निखार लाती है। खीरे का सेवन आप सलाद में, स्मूदी में कर सकते हैं। यह सब्जी खाने में कुरकुरी, ताज़ा और पेट के लिए हल्की होती है।

अदरक का करें सेवन

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है जिसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। अदरक का सेवन करने से ब्लोटिंग कंट्रोल होती है और गैस से निजात मिलती है। एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा पेट को शांत कर सकता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। अदरक का सेवन आप उसकी चाय बनाकर करें अधिक सहज महसूस करेंगे।

पपीता खाएं ब्लोटिंग होगी कंट्रोल

पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप रोजाना पपीता का सेवन करें। पपीता खाने से ब्लोटिंग कंट्रोल होती है और खाना पचाना आसान होता है। पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। पपीता खाने से पेट फूलने की समस्या कंट्रोल होती है और पेट को आराम मिलता है।

पुदीना का करें सेवन

गर्मी में पुदीना की खुशबू ही खाने की क्रेविंग को बढ़ा देती है। पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर पत्तियां है जो पाचन का बेहतरीन इलाज हैं। पुदीने का सेवन करने से पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है। आप पुदीने का सेवन उसकी चाय बनाकर कर सकते हैं। पुदीना पेट की ऐंठन को कंट्रोल करेगा और पाचन को आराम देगा।

दही का करें सेवन

पाचन को दुरुस्त करने के लिए दही का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। इसमें लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट को संतुलित रखते हैं। अगर आप ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं तो आप सक्रिय प्रोबायोटिक्स और बिना चीनी वाली दही का सेवन करें। दही का सेवन करने से आपका पेट शांत रहता है और ब्लोटिंग कंट्रोल होती है।

जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।