आयुर्वेद के मुताबिक हमारी बॉडी में 90 फीसदी बीमारियों की जड़ पेट की खराबी है। अगर आपको खाया-पिया नहीं लगता है, बॉडी में खून की कमी है, गैस बहुत ज्यादा बनती है, कभी कब्ज तो कभी लूज मोशन की शिकायत है, भूख कम लगती है और पेट में अक्सर जलन रहती है तो समझ लीजिए कि आपका पेट सही से काम नहीं कर रहा। आप जानते हैं कि पेट की इतनी सारी परेशानियों की वजह क्या है? आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप को ये सब परेशानियां होती हैं तो आप कुछ खराब आदतों को बदलें और कुछ खास होम रेमेडीज का भी सेवन करें।

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक अगर आप तनाव में रहते हैं और खाने-पीने में कुछ गड़बड़ी करते हैं तो आपका पाचन कभी दुरुस्त नहीं रह सकता। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप सही समय पर खाना खाएं, समय पर सही क्वांटिटी में पानी का सेवन करें तो आसानी से आप अपने पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 

आयुर्वेद में पाचन को दुरुस्त करने के लिए कुछ असरदार जड़ी बूटियां हैं जिनका सेवन करके आसानी से पेट की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी 3 आयुर्वेदिक तरीके हैं जिन्हें अपनाकर कब्ज,गैस,एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी से निजात पाई जा सकती है।

त्रिफला का करें सेवन

आयुर्वेद के मुताबिक त्रिफला का सेवन एक असरदार आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो तीन फलों आमला, बिभीतक और हरीतकी से मिलकर बनाई जाती है। ये हर्ब पाचन पर जादुई असर करता है। त्रिफला में भरपूर फाइबर मौजूद होता है जो आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है और मल को सॉफ्ट बनाता है। इस जड़ी बूटी का सेवन करने से आंतें डिटॉक्स होती है और पाचन तंत्र में जमा टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकलते हैं। 

पाचन एंजाइमों को दुरुस्त करने के लिए और खाने को समय पर पचाने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर त्रिफला का सेवन करें। इसका सेवन करने से आंतों की सूजन भी कंट्रोल रहती है। त्रिफला पाउडर का सेवन आप रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मिक्स करके सेवन करें।

एलोवेरा का करें सेवन

एलोवेरा का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो बाउल मूवमेंट को दुरूस्त करता है और मल त्याग में मदद करता है। इसमें डिटॉक्सिफिकेशन गुण मौजूद होते हैं जो पाचन की सफाई करते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा स्वेलिंग को कंट्रोल करता है और आंतों की सूजन को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। ये जेल पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देती है जिससे खाना पचाना आसान होता है। एक गिलास पानी में 20 ml एलोवेरा जेल मिलाएं और रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें आपकी पाचन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होंगी।

अजवाइन से करें पाचन को ठीक

अजवाइन का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें थाइमोल एक्टिव एंजाइम होता है जो गैस्ट्रिक जूस को स्टिमुलेट करता है जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से निजात मिलती है। पाचन को दुरुस्त करने में ये बेहद असरदार साबित होता है। अजवाइन का सेवन करने के लिए आप एक चम्मच अजवाइन को तवे पर भून लें और इसे ठंडा कर लें। इसे जीभ पर रखकर पानी से इसे नीचे ले जाएं। रोजाना अजवाइन का सेवन आपकी आंत की सेहत को दुरुस्त करेगा और आपका पाचन हमेशा ठीक रहेगा।

पाचन से जुड़ी और भी परेशानियों का देसी नुस्खों से इलाज करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।