महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर एक भयानक बीमारी बन चुकी है, साथ ही समय पर इलाज न मिलने से महिलाओं की मौत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हर साल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर तब शुरू होता है जब ब्रेस्ट में ज्यादा सेल्स बनने लगते हैं और यहीं से सेल्स बाद में गांठ का रूप ले लेते हैं।
जिससे महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर जैसी भयानक और गंभीर बीमारी का शिकार हो जाती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने के कई कारण होते हैं, जिनमें खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा पर तिल होने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि क्या वाकई तिल हैं ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार-
तिल और ब्रेस्ट कैंसर का संबंध (Relation between moles and breast cancer)
स्तन कैंसर पर कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि जिन महिलाओं के शरीर पर सामान्य से अधिक तिल होते हैं, उन्हें प्रीमेनोपॉज़ल स्तन कैंसर होने का अधिक खतरा हो सकता है। इसके अलावा फ्रांस में किए गए एक शोध के अनुसार, जिसमें लगभग 89,902 महिलाओं पर तिल के बारे में शोध किया गया था। इसमें करीब 5,956 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पाई गईं। दूसरी ओर, जिन महिलाओं के शरीर पर कम तिल थे, उनमें स्तन कैंसर का खतरा कम पाया गया।
ऐसे दिखाई देते हैं ब्रेस्ट कैंसर के तिल (How cancerous moles look like )
कैंसर विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं के शरीर पर तिल जो बाद में ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनते हैं। ये सामान्य दिखने वाले मोल से कुछ अलग होते हैं। इसलिए इन तिलों की पहचान करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि कैसे ये तिल सामान्य दिखने वाले तिल से अलग होते हैं और कैसे इन तिलों की पहचान कर इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
आकार: बता दें कि कैंसर वाले तिल का आकार सामान्य तिल के आकर से भिन्न हो सकता है।
रंग: कई अध्ययनों के अनुसार कैंसर वाले तिल को कई रंगों में पाया गया है। जिमसें हल्का गुलाबी, काला, सफेद व स्लेटी आदि मुख्य रंग पाएं गए हैं।
बदलाव: अक्सर कैंसर वाले तिलों में कुछ समय बाद ही बदलाव देखने को मिलता है। जिसमें वह पहले के कुछ हफ्तों या महीनों बाद ही अलग दिखने लगते हैं।