Fatty Liver Symptoms: लिवर शरीर का ऐसा अंग है, जहां दिखाई न देने वाली चर्बी जमा होने का डर रहता है। इस वजह से फैटी लिवर समेत कई बीमारियों का खतरा होता है। गंभीर मामलों में ये एक्यूट स्कार्रिंग से लेकर लिवर फेलियर का भी कारण बन सकता है। एक शोध के अनुसार, लगभग 25 प्रतिशत लोग फैटी लिवर की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि फैटी लिवर के लक्षण तुरंत सामने नहीं आते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग बार-बार पेट फूलने और सूजन से परेशान हैं उन्हें भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। जानिये लिवर में फैट जमा होने पर शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं –

इन लक्षणों से करें बीमारी की पहचान: लिवर शरीर का एक प्रमुख अंग है जो पोषक तत्व को प्रोसेस करने और विषाक्त हानिकारक पदार्थों को शरीर से दूर करने में मददगार है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अंग को हेल्दी रखने के लिए फैटी लिवर के लक्षणों को जानना बहुत जरूरी है।

इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों को पेट के दाहिने हिस्से में दर्द अथवा सूजन की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, मरीजों को भूख की कमी, वजन में गिरावट, थकान, कमजोरी और पैरों में सूजन हो सकती है। वहीं, आंखों का रंग कम होना, स्किन पर पीले धब्बे या ब्लड क्लॉट, खुजली, भ्रम की स्थिति या फिर पेशाब का रंग गहरा होना भी फैटी लिवर की ओर संकेत करता है।

घरेलू उपायों से कम होगी परेशानी: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ये बीमारी जीवन शैली में स्वस्थ बदलाव लाने से इस बीमारी को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसे दवाइयों से ठीक करने की बजाय घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करना चाहिए।

आंवला: इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार आंवले में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो लिवर के कामकाजों को बेहतर करने में मदद करते हैं। मरीज आंवलों को फ्रेश और सूखे रूप में खा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी से निजात पाने के लिए रोजाना 3-4 कच्चे आंवला का सेवन करना चाहिए।

प्याज: फैटी लिवर की परेशानी से बचने के लिए प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद की मानें तो इसके रस में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो लिवर के सूजन को कम करने में मददगार हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को दिन में कम से कम 2 बार प्याज का सेवन करना चाहिए।