Viral Flu Home Remedy: इन दिनों बदलते मौसम के कारण कई लोग सर्दी-खांसी, वायरल और फ्लू से पीड़ित हो जाते हैं। इस मौसम में एलर्जी का खतरा तो बढ़ता ही है, साथ में बुखार से शरीर कमजोर हो जाता है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दी के मौसम में कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने पर इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से –
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बदलते मौसम में इंफेक्शन का खतरा कम करना है और खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट: एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीज़, दही, क्रीम, यहां तक कि दूध का सेवन भी इस समय नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार सर्दी के मौसम में या फिर बदलते मौसम में मिल्क और डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे गले व छाती में म्यूकस पैदा होने लगते हैं।
फ्राइड फूड: ठंड के मौसम में तले-भुने खाने की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है। लेकिन फ्राइड फूड्स में सैच्युरेटेड फैट्स बहुत अधिक होते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। इनके अधिक सेवन से लोगों में कई परेशानियां हो सकती हैं, जिनमें दस्त और अपच मुख्य हैं। ऐसे में बदलते मौसम में इनके सेवन से बचना चाहिए।
बेरीज: ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज जैसे फलों का सेवन ठंड के मौसम में करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार ये बेरीज का मौसम नहीं है इसलिए इस मौसम में मिलने वाले बेरीज में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
एस्पारागस: आमतौर पर एस्पारागस वसंत त्रतु में उत्पन्न होते हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में इनसे परहेज करना ही उत्तम होगा क्योंकि इस समय मिलने वाले एस्पारागस की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं होती है। हालांकि, ठंड के मौसम में भी ये मिलते हैं लेकिन इनमें स्वाद और न्यूट्रिएंट्स कम पाए जाते हैं।
कैफीन युक्त पेय पदार्थ: सर्दी के मौसम में गर्मागर्म चाय या कॉफी पीने का मजा हर कोई लेना चाहता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान ज्यादा कैफीन युक्त ड्रिंक के सेवन से लोगों को बार-बार पेशाब लग सकती है। ऐसा इलसलिए क्योंकि कैफीन डाइ यूरेटिक नेचर का होता है। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाती है। साथ ही साथ, ये गले में सूखापन और बलगम बनाता है जिससे नाक व गले में कंजेशन हो सकती है।

