सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक सभी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे ही देश में तमाम नेता भी खाने-पीने को लेकर सतर्क रहते हैं। आमतौर पर नेताओं की लाइफ थोड़ी व्यस्त रहती है। कभी चुनावी रैलियों में तो कभी जनसम्पर्क में जाना पड़ता है। कई बार तो घंटो धूप में खड़े होकर जनसभा को संबोधित करना होता है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य को काफी गंभीरता से लेते हैं। इसलिए ये अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डाइट में क्या-क्या शामिल करते हैं और किस रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं।
चाइनीज फूड: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चाइनीज फूड बहुत पसंद है। कनॉट प्लेस के टेस्ट ऑफ चाइना में ये बराबर चाइनीज फूड का टेस्ट लेने के लिए जाया करते हैं। केजरीवाल खुद का और अपनी पत्नी का बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए टेस्ट ऑफ चाइना जाते हैं। इसके अलावा मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए भी टेस्ट ऑफ चाइना में ही जाते हैं। केजरीवाल करते हैं कि टेस्ट ऑफ चाइना तो पार्टी का जाइंट बन गया है।
गोलगप्पे: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोलगप्पे के भी शौकीन हैं। एक बार केजरीवाल बिना किसी को बताए अपनी पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने के लिए कमला मार्केट चले गए। कॉलेज के दिनों में भी केजरीवाल पैसे की बचत करके बाहर का खाने के लिए जाते थे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल को कूक करना भी पासंद है। ये बताते हैं कि रोटी-सब्जी बनाना इन्हें पसंद है। आलू की सब्जी और आलू पराठे बनाना बहुत अधिक पसंद है। इसके अलावा गेस्ट को सर्व करना भी इन्हें पसंद है। इनका फेवरेट फूड आलू-पराठा है, जबकि मिठाई में जलेबी अच्छी लगती है।
