Malaika Arora fitness video, routine, diet, workout, exercise, yoga: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों परफॉर्म करने अमेरिका पहुंची हुई हैं। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फिट इंडिया मूवमेंट के लिए एक्सरसाइज सिखा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद अर्जुन रामपाल ने मलाइका को #MakeYourMoov के लिए नॉमिनेट किया। उन्होंने प्रशंसकों को इस चुनौती को पूरा करने के लिए एक्सरसाइज सिखाया और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इस चुनौती को पूरा करने के बाद, मलाइका ने टाइगर श्रॉफ, रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर से आगे भी यह चुनौती दी।
लोग इस वीडियो पर अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन अर्जुन कपूर के चाचा और बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। संजय कपूर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “वाह”! अब, लोगों ने संजय कपूर के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया भी दी है। तो देखिए मलाइका का ये वीडियो-
मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि, “मैंने #MakeYourMove” चैलेंज को #FitIndiaMovement के रूप में लिया। अब मैं शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना सहित बॉलीवुड के और भी कई एक्टर्स को यह चैलेंज करती हूं। दुनिया को दिखाए अपने मूव्स को। मलाइका ने आगे कहा कि आइए हम मिलकर भारत को एक फिट देश बनाएं।
मलाइका और अर्जुन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी डिनर डेट तो कभी फैमिली फंक्शन, दोनों हर जगह एक साथ पाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और मलाइका दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अब तक इन दोनों ने अपने शादी के बात की पुष्टि नहीं कि है। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा था कि, “अगर हम दोनों ने शादी करने का कोई फैसला लिया तो इसे बताने से मैं बिल्कुल भी नहीं कतराउंगी।”
(और Health News पढ़ें)
