खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल का नतीजा है खराब पाचन। असंतुलित आहार, ज्यादा तला-भुना खाना, ज्यादा चीनी और जंक फूड का सेवन पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा अनियमित सोने की आदतें, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि भी पाचन समस्याओं को बढ़ावा देती हैं। पाचन से जुड़ी परेशानियों की बात करें तो ज्यादातर लोग कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस परेशानी का कारण डाइट में फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक विटामिन का नदारद होना है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए ज्यादा पानी पिएं, बॉडी को एक्टिव रखें और कुछ खास फूड्स का सेवन करें।
पाचन को ठीक रखने में पपीता का सेवन जादुई असर करता है। पपीता एक ऐसा फल है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी का इलाज करता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया पपीते का सेवन पेट के सभी रोगों को मिटा देता है। रोजाना खाने के बाद पपीते का सेवन करने से खाना खाते ही जल्दी पचने लगता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पपीता कैसे पाचन को दुरुस्त करता है।
आयुर्वेद के मुताबिक पपीता कैसे पाचन को दुरुस्त करता है?
आयुर्वेद के अनुसार पपीता पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद असरदार साबित होता है। ये पित्त को संतुलित करता है और पाचन को दुरुस्त करता है। पपीते में कई ऐसे गुण होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पपीते में पैपेन नामक एंजाइम मौजूद होता है जो प्रोटीन को आसानी से पचाने में मदद करता है। यह एंजाइम पेट में कब्ज और गैस की समस्या को कम करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
पपीता पित्त दोष को कंट्रोल करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। बेहद लाइट और ताजगी देने वाला ये फल पेट की जलन और ब्लोटिंग को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से अपच से राहत मिलती है। हैवी फूड का सेवन करने के बाद अगर पपीता का सेवन किया जाए तो खाना पच जाता है और अपच से राहत मिलती है। पपीते में फाइबर भरपूर होता है जो आंतों की सेहत में सुधार करता है। इसका सेवन करने से आंतों की सफाई होती है। पपीता विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो बॉडी को एनर्जी देता है और पाचन प्रक्रिया को ठीक करता है।
पपीता के सेहत के लिए फायदे
आयुर्वेद के अनुसार पपीता एक बहुत ही गुणकारी फल है जिसके सेहत के लिए बेहद फायदे हैं। पपीता बॉडी को हाइड्रेट करता है, एनर्जी को बूस्ट करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। पपीता में विटामिन A और विटामिन C मौजूद होता है जो स्किन की रंगत में निखार लाता है। आयुर्वेद में इसे स्किन के दोषों को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है। यह फल शरीर में अतिरिक्त गर्मी और जलन को कम करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। ये फल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। वजन घटाने में ये फल जादुई असर करता है। पपीता में कम कैलोरी और फाइबर भरपूर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से वजन घटाना आसान होता है। आंतों की सफाई करने वाला ये फल इम्यूनिटी को मजबूत करता है और बीमारियों से बचाव करता है। पपीता प्राकृतिक शर्करा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर में एनर्जी को बूस्ट करता है।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।