Red Spinach for Weight Loss, Skin, Pregnancy, Kidney Health: जब हम खाने पीने की बात करते हैं तो भारतीयों का जवाब नहीं। जबरदस्त स्वाद और बेमिसाल मसालों से लोग एक से बढ़कर एक पकवान बनाते हैं। जब बात आती है साग की तो सबसे पहले ख्याल आता है पालक और सरसो के साग का। साग में विटामिन्स की भरमार होती है जो लोगों के लिए सेहतमंद है। लाल साग भी इसी कैटगरी में शामिल है। हालांकि, बहुत कम लोग ही लाल साग ले परिचित हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे लाल साग खाने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं।

क्या है लाल साग- इसका वैज्ञानिक नाम एमरेंथ डबियस है। पत्तों के रंग के वजह से इसका नाम लाल साग या रेड स्पिनेच पड़ा। इसके पत्ते पालक के पत्तों के जैसे ही होते हैं लेकिन स्वाद में ये दोनों बेहद ही अलग हैं।

लाल साग के फायदे- लाल साग कई विटामिन्स और मिनरल्स का स्रोत है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के के साथ ही फोलेट, रिबोफ्लेविन और कैल्शियम भी मौजूद होता है।

1. इसके अलावा यह पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मददगार है। साग के साथ ही बचे हुए स्टॉक्स खाने की भी सलाह दी जाती है।
2. लाल साग में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिससे अनेमिया के इलाज में भी यह काफी कारगर है।
3. विटामिन ए और सी होने की वजह से लाल साग आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी असरदार साबित होता है।
4. डिसेंट्री होने पर भी आप लाल साग के सूप को पी सकते हैं। इस सूप को पीने से बाल भी जड़ों से मजबूत होते हैं।
5. सांप के काटने पर भी लाल साग के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कटने की जगह पर इस पेस्ट को लगाना चाहिए।
6. लाल साग में खून में इंसुलिन लेवल को कम करने वाले प्रोटीन मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं।
7. लाल साग में जरूरी अमीनो एसिड्स के साथ ही आयरन, मैगनीशियम और फॉसफोरस पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

8. प्रेग्नेंसी के समय लाल साग खाने से आयरन की कमी नहीं होती जिससे शिशु का दिमाग बेहतर तरीके से विकसित होता है।
9. किडनी संबंधित बीमारियां भी उस इंसान को जल्दी नहीं होती जो नियमित रूप से लाल साग का सेवन करते हैं।