गर्मी हो या सर्दी, बारिश हो या नमी, सलाद सेहत के लिए हर मौसम में फायदेमंद है। सब्जियों की तरह सलाद भी सीजनेबल होता है लेकिन कुछ फल और वेजिटेबल्स हमेशा ही बाजार में उपलब्ध रहते हैं जिनका सेवन कर आप जब चाहें तब कर फिट एंड फाइन रह सकते हैं। ज्यादातर लोग टमाटर, खीरा, ककड़ी, नींबू, चुकंदर, मूली, गाजर, बंद गोभी, प्याज, हरी मिर्च और अदरक जैसी सब्जियां मिलाकर ही सलाद का सेवन करते हैं। बता दें कि इन्हें पकाकर खाने के बजाय कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं अपने Art of loving Food रेशिपी के जरिए शिल्पा शेट्टी हेल्दी रहने के लिए कुछ अलग ही तरह का सलाद खाती हैं। इस सलाद की रेशिपी को शिल्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया है। मेंटेन रहने के लिए फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के तरीके से बने सलाद को खाएं तो आप भी उनकी तरह सेहदमंद रह सकेंगे। यहां हम आपको शिल्पा शेट्टी द्वारा सलाद बनाने का तरीका बता रहे हैं। ऐसा सलाद आपको भी उनकी तरह हेल्दी और जवान रखने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों खास है शिल्पा शेट्टी का यह हेल्दी डाइट सलाद।

इन चीजों से बनता है शिल्पा का हेल्दी सलादः इसे बनाने के लिए आपको Greek Yoghurt यानी छानी हुई दही, सरसों का पेस्ट, celery sticks यानी अजवाइन के डंठल, नीबू का जूस, सेंधा नमक, स्वादनुसार काली मिर्च, सेफवल, कुछ iceberg lettuce यानी सलाद के पत्ते, सूखे करोंदे (cranberry), भुना हुए अखरोट और लाल अंगूर की जरूरत होगी।

क्या है डाइट बनाने की विधिः सबसे पहले 4 चम्मच दही, 1 चोथाई चम्मच सरसों का पेस्ट, कटे हुए हरी अजवाइन के डंठल, आधी चम्मच नीबू का जूस, आधा चम्मच सेंधा नमक, स्वादनुसार काली मिर्च। इन सबको को ठीक तरीके से मिक्स कर लें। इसके बाद ठंडे सलाद के पत्ते, एक कटा हुआ एप्पल, 2 चम्मच भुना हुआ अखरोट और 1 कप कटे हुए अंगूर को मिक्स करें। पूरे पेस्ट को ठीक से मिलाएं और फिर प्लेटेड कर सर्व करें। सलाद में ड्राइ फ्रूट के अलावा एप्पल भी मिक्स है। जो आपके दिमाग को ठंडा रखने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद है। इस तरीके का हेल्दी सलाद आप लंच और डिनर के लिए भी सर्व कर सकते हैं। इस तरह के सलाद से आपकी डाइट भी मेंटेन रहेगी और मोटापा भी गेन नहीं होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=qUWXTlknjT0