राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसएसओ) ने मंगलवार को आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। आंकड़ों से पता चलता है कि 2020-21 में देश की बेरोजगारी दर में कमी आयी है। 2019-20 में बेरोजगारी दर 4.8% था, जो अब (2020-21) में घटकर 4.2% हो गयी है।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

वर्तमान साप्ताहिक स्थिति के अनुसार- नौकरियों के कम होने की आशंका के विपरीत बेरोजगारी दर 8.8 प्रतिशत से घटकर 7.5 प्रतिशत हो गई। लेकिन यहां एक पेंच हैः जब रोजगार की स्थिति में सुधार दिख रहा है, तब ही निम्न-गुणवत्ता वाले और अवैतनिक कार्यों में बढोतरी देखी जा रही है।

रोजगार की स्थिति में सुधार का सच : ऊपरी तौर पर रोजगार की स्थिति में सुधार दिख रहा है। 2020-21 में बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत हो गया है। आखिरी बार सबसे अधिक बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत 2017-18 में देखने को मिला था। तब से बेरोजगारी दर लगातार गिरावट आयी है। 2018-19 में ये दर 5.8 प्रतिशत था, 2019-20 में 4.8 प्रतिशत पर पहुंचा और अब 2020-21 में 4.2 प्रतिशत रह गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) में वृद्धि हुई है। यानी काम करने वाले या काम की चाह रखने वाले और काम के लिए उपलब्ध लोगों की संख्या पिछले चार साल में सबसे अधिक 39.3 प्रतिशत पहुंच गई है। इसी तरह श्रमिक जनसंख्या अनुपात ( WPR) में भी वृद्धि हुई है। 2020-21 में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 36.3 प्रतिशत है। आबादी के कितने प्रतिशत लोग श्रम शक्ति में लगे इसकी गणना श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) में होती है। वहीं आबादी में कितने प्रतिशत लोगों के पास रोजगार है इसकी गणना श्रमिक जनसंख्या अनुपात ( WPR) में होती है।

महिलाओं की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों में बेरोजगारी दर अधिक देखी गई है। 2020-21 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के पुरूष जनसंख्या में बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत है। वहीं महिला जनसंख्या में बेरोजगारी दर 2.1 प्रतिशत है। शहरी क्षेत्रों की बात करें तो महिलाओं का बेरोजगारी दर 8.6 प्रतिशत है। पुरुषों की जनसंख्या में बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत है।

अवैतनिक स्वरोजगार में बढोतरी : अवैतनिक कार्यों में वृद्धिः रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों के बीच खुद का रोजगार करने का ट्रेंड बढ़ा है। वर्ष 2018-19 में अनपेड सेल्फ एंप्लॉयड लोगों की संख्या 13.3 प्रतिशत थी, 2019-20 में 15.9 प्रतिशत थी, 2020-21 में ये बढ़कर 17.3 प्रतिशत हो गयी है। ग्रामीण अवैतनिक रोजगार भी 2020-21 में पिछले वर्ष के 20.0 प्रतिशत से बढ़कर 21.3 प्रतिशत हो गया, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए यह 5.7 प्रतिशत से बढ़कर 6.3 प्रतिशत हो गया।

2019-20 में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैतनिक स्वरोजगार करने वाली महिलाएं 42.3 प्रतिशत थी। 2020-21 42.8 प्रतिशत हो गयी हैं। वहीं पहले ऐसे पुरुषों की संख्या 10.4 प्रतिशत था, जो 2020-21 में बढ़कर 11.0 प्रतिशत हो गया है। शहरी क्षेत्र में अवैतनिक स्वरोजगार करने वाली महिलाएं 2019-20 में 11.1 प्रतिशत थीं। 2020-21 में 12.4 प्रतिशत हैं। पुरुषों के लिए यह 4.1 प्रतिशत से बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो गया।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मुद्दा समझें समाचार (Explained News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 16-06-2022 at 12:47 IST