Congress President Polls Result 2022: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ चुका है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हरा दिया है। खड़गे कांग्रेस के छठे दक्षिण भारतीय अध्यक्ष हैं।

उनसे पहले पीवी नरसिम्हा राव, एस निजलिंगप्पा, के कामराज, नीलम संजीव रेड्डी और पट्टाभि सीतारमैया कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। खड़गे पहली बार साल 1969 में गुलबर्गा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुने गए थे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह मजदूर संघ के नेता थे।

प्रेसिडेंट इलेक्शन में खड़गे के प्रतिद्वंदी रहे शशि थरूर उन्हें ‘कांग्रेस भीष्म पितामह’ बता चुके हैं। इससे पार्टी में खड़गे के कद और महत्व को समझा जा सकता है। कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले 80 वर्षीय खड़के गत 50 वर्षों से चुनावी राजीनित में सक्रिय हैं।

इतने लम्बे राजनीतिक सफर तय में उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराया है। वह लगातार 10 चुनाव जीत चुके हैं। आठ बार विधायक और दो बार सांसद रहे खड़गे सिर्फ एक चुनाव हारे हैं। वह चुनाव था- 2019 का लोकसभा चुनाव। यही वजह है कि खड़गे को ‘सोलिलदा सरदार’ कहा जाता है, जिसका मतलब होता है- न हारने वाला योद्धा।

कांग्रेस को दो दशक बाद मिला ‘गैर गांधी’ अध्यक्ष

पिछले 24 वर्षों में पहली बार कांग्रेस की कमान गांधी परिवार से इतर किसी नेता के हाथ में गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोट मिले हैं। वहीं शशि थरूर करीब 1000 वोट अपने पाले में खींच पाए हैं। यानी खड़गे को थरूर की तुलना में 8 गुना ज्यादा वोट मिला है। इस चुनाव में 416 वोट खारिज भी किए गए हैं।

कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष हैं। 1970 से 1971 तक बिहार के जगजीवन राम कांग्रेस के पहले दलित अध्यक्ष के रूप में पद संभाल चुके हैं। कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले भी खड़गे दूसरे नेता हैं, उनसे 1968 में एस निजलिंगप्पा इस पद पर रह चुके हैं।

बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं खड़गे

कांग्रेस के नवनिर्वाचित मुखिया मल्लिकार्जुन खड़गे बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। उनके अध्यक्षता में चलने वाला सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के विचारों फैलाने का काम करता है। यह ट्रस्ट गुलबर्गा के बाहरी इलाके में स्थित हैं। खड़गे इसी क्षेत्र से सबसे अधिक बार चुनाव जीते हैं।

मल्लिकार्जुन की पूरी कहानी जानने के लिए देखें वीडियो: