फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के चर्चे आम रहे हैं। इसमें कई बार शादीशुदा अभिनेता और अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आते रहे हैं। ये ट्रेंड कोई आज का नहीं है बल्कि सिनेमा जगत में ये प्रथा पहले से ही चली आ रही है। इसमें कुछ अफवाहें सही होती हैं तो कुछ झूठ। फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते कई एक्टर्स के बसे बसाए घर बर्बाद हो गए। उनके साथ ऐसा हो गया कि ना वफा मिली ना सनम मिला। इसी में से एक्टर संजय खान भी रहे हैं, शादीशुदा होकर भी जिनका नाम अभिनेत्री जीनत अमान के साथ जुड़ा। इनके प्यार के चर्चे खूब रहे। इनके कथित अफेयर को चटपटे अंदाज में परोसा गया था। यहां तक कि खबर ये भी थी संजय ने जीनत अमान के साथ मारपीट भी की थी, जिसकी वजह से उनकी आंख में चोट लगी थी। ऐसे में अब इस कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर संजय खान के बेटे जायद खान ने बात की और बताया कि इसका परिवार पर क्या असर पड़ा।

दरअसल, जायद खान ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में पिता संजय खान और जीनत अमान के कथित अफेयर पर बात की। उन्होंने बताया कि पिता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते घर में सब उथल-पुथल हो गई थी। उनका मानना है कि ये 70-80 के दशक में ‘वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट’ जैसा था। जायद ने ये भी कहा कि उन दिनों ये केवल उनके पिता के घर में ही नहीं था बल्कि ऐसा हर एक्टर के घर में हो रहा था।

जायद का मानना है कि उन दिनों एकाध एक्टर को छोड़कर सभी का किसी ना किसी के साथ नाम छोड़ा जा रहा था। इसमें केवल उनका ही घर शामिल नहीं था। एक्टर ने बताया कि वो उन दिनों छोटे थे तो वो लोगों को पार्टी करते देखते थे। उनका मानना है कि वो समय भी एकदम अलग था। उनकी रियल पर्सनैलिटी होती थी।

पीटने की खबरों को संजय ने बताया था पीआर स्टंट

आपको बता दें कि एक बार संजय खान ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में जीनत अमान को पीटने की खबरों पर अपना बयान भी दिया था। इस दौरान एक्टर ने बताया था कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस को थप्पड़ नहीं मारा था। उन्होंने जीनत के आरोपों को पीआर स्टंट बताया था। एक्ट्रेस की आंकों में आई दिक्कत को लेकर संजय ने आगे बताया था कि उनकी मां की एक आंख में भी परेशानी थी। उन्होंने बताया था कि जीनत ने साल 1981-84 तक कुछ फिल्मों में काम किया था। उस दौरान उनकी आंखें एकदम सही थीं।