सोनाक्षी सिन्हा के लिए आज का दिन बहुत स्पेशल है क्योंकि आज वो अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस और सेलेब्स तो एक्ट्रेस को बधाई दे ही रहे हैं, लेकिन इस दिन को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल ने और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं, अब तो जहीर ने अपनी लेडी लव को खुल्लम खुल्ला आई लव यू बोल दिया है। ज़हीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं और पोस्ट के कैप्शन में उन्हें आई लव यू भी लिखा है।

आज सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे है और इस मौके पर सोनाक्षी संग कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए ज़हीर ने लिखा है, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां देने के बाद जहीर ने लिखा है हमेशा खुश रहो, आई लव यू।

सोनाक्षी और ज़हीर की प्यार भरी तस्वीरों को फैंस का प्यार मिल रहा है। फैंस दोनों को जल्द शादी करने की सलाह भी दे रहे हैं। वहीं कमेंट्स में फैंस सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

सोनाक्षी और ज़हीर के रिश्ते की खबर अभी तक सिर्फ रूमर्स के रूप में सामने आती थीं, मगर अब ज़हीर ने आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। सोनाक्षी और ज़हीर के फैंस इस बात से बहुत खुश हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को उनकी हालिया वेब सीरीज ‘दहाड़’ के लिए बहुत प्यार और तारीफें मिल रही हैं।

FAQs

ज़हीर इकबाल के पिता कौन है?

ज़हीर के पिता का नाम इकबाल रतनसी है, जो सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं, सलमान खान ने ज़हीर इकबाल को लॉन्च किया है।

क्या सोनाक्षी सिन्हा ज़हीर इकबाल को डेट कर रही हैं?

ज़हीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके सोनाक्षी सिन्हा को आई लव यू कहा है।