बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की। कपल ने मुंबई में प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर मैरिज की। फिर शादी वाली शाम को ही एक रिस्पेशन रखा था, जिसमें बॉलीवुड से तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। शादी से पहले कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा साथ ही दोनों भाई उनकी इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन, बाद में भाइयों को छोड़ एक्टर पिता ने वेडिंग में शिरकत की थी और उन्हें सपोर्ट किया था। इसी बीच अब वेडिंग एक महीने बाद ही जहीर इकबाल ने अपनी शादी के प्लान को सच बताया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो सोनाक्षी के साथ भागकर शादी करना चाहते थे।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से हाल ही में एक बातचीत में उनकी शादी और लव स्टोरी को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें दोनों ने खुलकर बात की। इसी दौरान उनसे शादी को लेकर प्लान के बारे में पूछा गया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी हमेशा से इच्छा थी कि वो अपने परिवार के सामने शादी करें। वो हमेशा से ही परिवार की रजामंदी से फेरे लेना चाहती थीं। इस पर जहीर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वो तो भागकर शादी करना चाहते थे। जहीर ने कहा कि वो चाहते थे कि विदेश में कहीं जाएं, शादी करें और वापस चले आएं। लेकिन, बाद में उन्हें पता चला कि भारत में ये शादी वैध नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया।

इसके साथ ही सोनाक्षी ने आगे कहा था कि वो एक छोटी सी शादी चाहती थीं और उन्होंने जहीर का प्लान कैंसिल कर दिया। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के कार्यक्रम में शामिल होने से कोई दिक्कत नहीं थी। वो अपने वेडिंग फंक्शन में उन सभी लोगों को शामिल करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने आगे ये भी बताया कि शादी के लिए एक बड़ी पार्टी की प्लानिंग की थी और सभी ने खूब मजे किए थे।

शत्रुघन सिन्हा से था जहीर को डर

वहीं, इस बातचीत में जहीर ने बताया कि वो शत्रुघन सिन्हा से डर रहे थे। जब वो दिग्गज एक्टर के सामने उनकी बेटी का हाथ मांगने बैठे तो काफी नर्वस थे। उन्हें डर था कि अगर सोनाक्षी के पिता चल्ला पड़े ‘खामोश’ तो क्या होगा। इस पर सोनाक्षी ने भी बताया कि जितना खौफ दिमाग में बना हुआ था उतना मुश्किल था नहीं। उनके पिता आसानी से मान गए थे। शत्रुघनस सिन्हा ने उन्हें कहा था कि मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।