भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही बादशाह के साथ सिंगिंग में डेब्यू करने वाले हैं। अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 34 वर्षीय क्रिकेटर युवराज सिंह डीजे वाले बाबू गाने के मेकर्स के साथ मिलकर नया गाना ला रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि गाने में अपनी रैपर्स स्किल्स दिखाने के साथ ही वे बादशाह के साथ स्क्रीन भी शेयर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक युवराज सिंह और बादशाह पिछले सप्ताह दिल्ली में मिले थे। इस दौरान उन्होंने अपने आने वाले अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के बारे में बातचीत की। गाने की रिकोर्डिंग अगले महीने मुंबई में होगी। युवराज सिंह से पहले विराट कोहली भी एआर रहमान के साथ गाना गा चुके हैं।

बादशाह ने डीजे वाले बाबू गाने में रैपर्स स्किल्स दिखाई थीं। बादशाह का यह गाना बहुत ही पोपुलर हुआ था।

युवराज सिंह अपने मंगेतर हेजल कीच के साथ जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। हालहीं में खबरें आई थीं कि युवराज सिंह और हेजल कीच इस साल के आखिरी में शादी करने वाले हैं। बता दें, हेजल कीच और युवराज सिंह ने पिछले साल सगाई की थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। हेजल कीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और वे कई मूवीज में काम कर चुकी हैं। हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत मूवी बॉडीगार्ड में नजर आई थीं।

Read Also: युवराज सिंह और हेचल कीच न्यू ईयर से पहले लेंगे सात फेरे, हिंदू और सिख रिवाज से होगी शादी