Lataa Saberwal Sanjeev Seth: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस लता सभरवाल इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया कि वह शादी के 15 साल अपने पति और अभिनेता संजीव सेठ से अलग हो गई हैं। बता दें कि दोनों ने राजन शाही के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान के माता-पिता का रोल प्ले किया था और इसी सेट पर उनकी पहली मुलाकात भी हुई।

अब एक्ट्रेस ने पति संजीव से अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। हालांकि, एक्ट्रेस लता ने अभी तक यह नहीं बताया कि वह अपने पति से अलग क्यों हुईं, लेकिन दोनों के अनबन की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं। फिर उन्होंने पोस्ट कर उन खबरों को कन्फर्म भी कर दिया। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में अब क्या लिखा है।

‘हनीमून पर ही एहसास हो गया था कि…’, प्यार किया, शादी भी की मगर कभी मां नहीं बन पाईं रेखा

लता सभरवाल ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

लता सभरवाल ने अपने पति और अभिनेता संजीव सेठ से अलग होने के चार दिन बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो क्रिप्टिक पोस्ट किए। इसमें से एक में उन्होंने लिखा, “खूबसूरत चेहरा ढूंढना आसान होता है, लेकिन खूबसूरत दिल आसानी से नहीं मिलते।” दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आप दूसरों को तभी गाइड कर सकते हो, जब खुद पर बीती हो।”

यूजर्स दे रहे हैं क्रिप्टिक पोस्ट पर रिएक्शन

अब लता सभरवाल के क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह आपके लिए आसान नहीं है और आपके बेटे के लिए भी यह बहुत कठिन है, लेकिन हम जानते हैं कि आप यह कर सकते हैं। आप एक बहुत मजबूत व्यक्तित्व हैं।” एक अन्य शख्स ने लिखा, “बिल्कुल सही।”

लता सभरवाल ने लिखी थी ये बात

बता दें कि लता सभरवाल ने चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने संजीव सेठ से अलग होने का ऐलान किया और सभी से उनकी प्राइवसी का भी सम्मान करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या लिखा था, उसे यहां क्लिक करके पढ़ें।