YRKKH 4 January Full Episode Written Updates: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पोद्दार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। रूही की सच्चाई जानने के बाद वह घर छोड़कर चला गया था और लौटते वक्त उसका एक्सीडेंट हो गया। ये खबर जानने के बाद पोद्दार परिवार सदमे में है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अरमान इस खबर से टूट गया है और रूही का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

अरमान, अभीरा से कहेगा कि वो उससे झूठ बोल रही है। वो उससे पूछेगा कि रोहित ठीक है न? लेकिन अभीरा इसका जवाब नहीं देगी और अरमान का दिल टूट जाएगा। वह रोहित को ढूंढने निकल जाएगा और अभीरा भी उसके पीछे जाएगी। जिस पुल के पास रोहित का एक्सीडेंट हुआ, अरमान वहां पहुंचेगा। वहां जाते ही अरमान टूट जाएगा और रोहित के मिलने पर वह पुलिस पर ही हाथ उठाने लगेगा।

वहां दूसरी तरफ रूही इस खबर से पूरी तरह टूट चुकी है। वह भगवान के आगे रोएगी। वह भगवान से कहेगी कि रोहित एक अच्छा इंसान है और भगवान अच्छे लोगों के साथ अच्छा करते हैं। वो कहेगी कि भगवान को ये बात साबित करनी होगी।

इसके बाद अभीरा, माधव और अरमान को लेकर पोद्दार हाउस पहुंचेगी और उनके साथ रोहित को न देख विद्या हैरान हो जाएगाी। वो पूछेगी कि रोहित कहा हैं। लेकिन जवाब नहीं मिलने पर चाचा सा रोहित का फोन नंबर डायल करेंगे और उसका फोन अरमान के हाथ में बजेगा। दादी सा की तबीयत बिगड़ने लगेगी। वह अभीरा के सामने गिड़गिड़ाएगी और रोहित के बारे में पूछेगी।

अभीरा बताएगी कि रोहित की कार का एक्सीडेंट हो गया है औऱ उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रूही को जैसे ही ये बात पता चलेगी वह हैरान रह जाएगी। वो कहेगी कि वह सबके लिए बुरी है। पहले उसके पापा छोड़कर चले गए, फिर माताश्री, फिर पॉपी और अब रोहित। वो खुद को बैडलक कहेगी।

टीवी का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब तक दिखाया गया कि रोहित को रूही के मन में अरमान के लिए जो प्यार है उसके बारे में पता चल जाता है। दुखी होकर वह घर छोड़ देता है और अभीरा उसे समझाती है। लेकिन घर लौटते वक्त उसका एक्सीडेंट हो जाता है।