यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अक्सर अपनी दो शादियों और पत्नियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो अपने व्लॉग्स के जरिए खुद से जुड़े सभी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। उनकी तरह ही पत्नी पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेटेस्ट व्लॉग में सामने आया है कि अरमान और उनकी दूसरी वाइफ कृतिका के बेटे जैद की तबीयत खराब हो गई है। हालांकि, अब वो ठीक है और अस्पताल से घर आ गए हैं। इसी बीच चलिए आपको बतात हैं कि अरमान की दूसरी शादी और लव स्टोरी के बारे में कि आखिर ये मामला जमा कैसे…?

शादीशुदा अरमान मलिक अक्सर कृतिका मलिक से दूसरी शादी को लेकर ट्रोल्स से घिरे रहते हैं। लोग उन्हें खूब ताने देते हुए नजर आते हैं लेकिन, फिर भी इनके बीच गजब का बॉन्ड देखने के लिए मिलता है। अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ तालमेल मिलाकर रहते हैं। दोनों बीवियां बहनों की तरह एक ही घर में रहती हैं। इस बात से बहुत कम लोग ही वाकिफ होंगे कि अरमान ने जब कृतिका से शादी की थी तो वो पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने साल 2011 में पायल के साथ सात फेरे लिए थे।

कृतिका का सहेली के पति पर आया दिल

अरमान मलिक और पायल की जिंदगी अच्छी खास चल रही थी। तभी कृतिका की एंट्री हुई और सब उथल-पुथल हो गया था। कृतिका और पायल दोनों बेस्ट फ्रेंड थीं। ऐसे में कृतिका, अरमान से पहली बार उनके ही घर पर मिली थीं। पायल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को बेटे के बर्थडे पर बुलाया था और इसी बीच फोटोज को शेयर करने को लेकर अरमान के साथ कृतिका का नंबर एक्सचेंज हुआ था। यहां से दोनों के बीच बातें होने लगीं। एक दिन वो मुसीबत में थीं और उन्होंने सहेली के पति को मदद के लिए कॉल लगाया। उन्होंने मामले को सुलझाया और फिर क्या था बिना देरी किए ही अरमान ने भी कृतिका से अपने दिल की बात कह दी।

इसके बाद क्या था कृतिका को भी अरमान पसंद थे और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद अरमान ने पहली पत्नी पायल को कृतिका से दूसरी शादी की बात बताई तो वो काफी शॉक्ड हो गईं। वो पति के इस कदम से काफी नाराज थीं। उन्होंने उनकी दूसरी शादी को स्वीकार तो कर लिया था मगर अरमान के साथ दूरी बना ली थी। लेकिन, बाद में वो तब लौंट आईं जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो उनके बिना नहीं रह सकती हैं। अब पायल और कृतिका दोनों ही बहनों की तरह अरमान के साथ रहती हैं और कमाल का बॉन्ड शेयर करती हैं।

5 महीने के अंदर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं कृतिका

कृतिका मलिक इस साल पहले बच्चे जैद की मां बनीं। अब मां बनने के पांच महीने बाद ही खबर सामने आई कि वो दूसरे बच्चे के लिए भी प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी पायल ने व्लॉग के जरिए दी थी। बताया जा रहा है कि वो अगले साल यानी कि मई-जून 2024 में दूसरे बच्चे की मां बनेंगी।