यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी शादीशुदा जीवन को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी दो पत्नियां हैं पायल और कृतिका। दोनों ही एक साथ प्रेग्नेंट थीं। उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बन चुकी हैं। इस बात की जानकारी खुद अरमान ने फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि कृतिका मां बन चुकी हैं, बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ है। हालांकि उन्होंने व्लॉग में ये नहीं बताया कि बेटी का जन्म हुआ है या बेटे का। इसके लिए उन्होंने स्नैपचैट आने के लिए कहा। वहीं उन्होंने बच्चे का जेंडर रिवील किया।

इंस्टाग्राम पर दी गुडन्यूज
अरमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें पहली पत्नी पायल मलिक और उनका बेटा चिरायू समेत कृतिका भी हैं। इसके साथ कैप्शन में अरमान ने लिखा,”आखिरकार गोलू मां बन गई है। कोई बता पाएगा क्या कि बेटी हुई है या बेटा? दोनों बिल्कुल ठीक हैं, आप लोगों की दुआओं से बिल्कुल ठीक हैं।”

इसके अलावा अरमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वह बेटा या बेटी क्या हुआ है, इसका खुलासा स्नैपचैट पर करेंगे। स्नैपचैट पर अरमान ने बताया कि कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”लक्ष्मी आई है, बधाई हो। बच्ची और मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं।

बता दें कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां यूट्यूब पर व्लॉगिंग करते हैं और फैंस को हर अपडेट देते रहते हैं। पायल की डिलीवरी डेट के लिए अभी एक महीना बचा है, लेकिन कृतिका की ड्यू डेट के वक्त पायल की तबीयत भी बिगड़ गई थी। जिसके कारण उन्हें भी कृतिका के साथ अस्पताल जाना पड़ा। अब अरमान मलिक और पायल ने खुशी जाहिर की है। बेटी के जन्म से दोनों काफी खुश हैं। उनका कहना है कि दोनों धन्य हो गए हैं।

फैंस भी इनकी खुशी से काफी ज्यादा खुश हैं। पायल और कृतिका पिछले कई दिनों से बच्चों की शॉपिंग कर रही हैं। पायल ने आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंसी कंसीव की थी और अब वह जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी।