यूट्यबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) आज एक लैविश लाइफ जीते हैं। अपनी दोनों पत्नियों के साथ वीडियोज शेयर कर अक्सर ही चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में उनके बारे में हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड रहता है कि वो यूट्यूब से कैसे और कितना कमा लेते हैं, जो इतनी आलीशान जिंदगी जीते हैं। अरमान के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो यूट्यूबर बनने से पहले एक मिस्त्री हुआ करते थे। लेकिन, यूट्यूब ने महज ढाई साल के अंदर ही उन्हें एक स्टार बना दिया और दौलत-शोहरत के मामले में किसी हीरो की तरह बना दिया है। चलिए बताते हैं दो बीवियों के साथ रहने वाले अरमान कितना कमाते हैं और उनके पास क्या क्या है।

दरअसल, अरमान मलिक हाल ही में सिद्धार्थ कानन के शो में अपनी दोनों बीवियों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में काफी कुछ बताया है। अरमान मलिक एक यूट्यूबर हैं। वो व्लॉग्स बनाते हैं। वो मानते हैं कि वो किसी भी टॉपिक पर अच्छा कॉन्टेंट बना सकते हैं। अब उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उनकी जिंदगी में एक वक्त था जब वो मजदूरी किया करते थे। मिस्त्री का काम करते थे।

अरमान बताते हैं कि वो 8वीं में दो बार फेल हो गए थे। घर से भाग भी गए थे। जब लौटे तो पापा ने बहुत मारा था। उन्होंने बाद में गाड़ियों का काम सीखा, लड़कियों के कॉलेज के आगे तसले उठाए। उनकी मां उन्हें अक्सर कहती थीं कि पढ़े नहीं हैं तो उनकी शादी भी नहीं होगी। वहीं, जब वो मिस्त्री बन गए तो मां ने बोला था कि वो हीरो लगते हैं और उन्हें मिस्त्री नहीं बनना था। अरमान कहते हैं कि हर मां को उसका बेटा हीरो लगता है।

कितनी है अरमान की नेट वर्थ?

इसके साथ ही अरमान मलिक ने इस इंटरव्यू में अपनी नेट वर्थ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये 100 से 200 करोड़ होगी। इसके अलावा उनके पास 10 फ्लैट हैं। इसमें से चार में तो वो अपनी बीवियों और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। वहीं बाकी के फ्लैट उन्होंने उनके साथ काम करने वाली टीम को देख रखे हैं। उनके पास स्टूडियो, म्यूजिक स्टूडियो, 6 एडिटर, 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकरानियां हैं। अरमान ने बताया कि कोरोना काल में उनके पास कुछ नहीं था और टिक टॉक से हर महीना ढाई लाख कमा रहे थे। इसके बाद वो धीरे-धीरे कॉन्टेंट पर काम करते रहे और अब यूट्यूब से महज ढाई साल में ही इतनी कमाई करने लगे।