मलाइका अरोड़ा आज लॉस एंजेलिस में अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर उनके फैन्स और चाहने वाले उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बाच उनकी बहन और अभिनेत्री अम्रिता अरोड़ा की तरफ से भी उनके लिये एक विश आई है। अम्रिता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर में जब आप मलाइका को देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। चलिए देखते हैं उनकी ये फोटो।

अम्रिता अरोड़ा ने एक बचपन की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो मलाइका अरोड़ा के खान कैमरे के लिए पोज़ कर रही हैं और मुस्कुरा रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए अम्रिता ने लिखा है, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं डार्लिंग मलाइका अरोड़ा, अपनी जिंदगी बेस्ट तरीके से जियो’।

आपको लग रहा है होगा कि बायीं तरफ जो सर्कल में है वह मलाइका हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। अम्रिता ने इस कंफ्यूजन को साफ पोस्ट स्क्रिप्ट में लिखा है- ‘मुझे इस तस्वीर में सर्कल क्यों किया हुआ है?’ अम्रिता की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘यह तस्वीर बहुत प्यारी है।’

इसके अलावा, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। लाइका इन दिनों ‘इंडियाज टॉप मॉडल’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे टेलिविजन रियलिटी शोज़ को जज कर रही हैं।