रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों में अश्लीलता के कारण सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर हनी सिंह ने कुछ ऐसा कहा है कि वे विवादों में घिर गए हैं। हनी सिंह ने दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में ऐसी बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।

14 जनवरी को हनी सिंह नानकू और करुण के कॉन्सर्ट में पहुंचे। मौसम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतनी सर्दी है कि इस वक्त कार में… करने में मज़ा आता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कॉन्डम का इस्तेमाल करना चाहिए।

नशे की हालत में थे जुबिन गर्ग, लाइफ जैकेट पहनने से किया था इनकार: सिंगापुर कोर्ट का खुलासा

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग हनी सिंह की आलोचना करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “बुड्ढे सठियाते जा रहे हैं।” एक ने लिखा, “इनका फैन हूं, लेकिन जो इन्होंने कहा वो घटिया है।” तो एक अन्य ने लिखा, “ये कब सुधरेगा।”

इससे पहले भी हनी सिंह के गाने “नागिन” को लेकर विवाद हुआ था। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया था कि गाने में अश्लीलता है और इस पर एफआईआर की मांग की गई थी।