Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 6 साल का लीप हो चुका है। लीप के बाद जहां आरोही एक बेटी रूही की मां बन चुकी है वहीं अक्षरा का एक बेटा है। आरोही को परिवार ने एक्सेप्ट कर लिया है और उसकी बेटी रूही अभिमन्यु की जान है। रूही अभिमन्यु को पॉपी कहकर बुलाती है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा और उसके बेटे की देखभाल कर रहा है अभिनव (जय सोनी)। लीप के बाद अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही बच्चों के अच्छे माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों आपस में दोबारा कब मिलेगें।

लीप से पहले क्या हुआ था?

लीप से पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया था कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच झगड़ा हो जाता है। नील की मौत हो जाती है और अभिमन्यु इसके लिए अक्षरा की जिद को जिम्मेदार ठहराता है, जिसके बाद अक्षरा घर छोड़कर चली जाती है, वहां उसे पता चलता है कि मिसकैरिज में उसके सिर्फ एक ही बच्चे की मौत होती है दूसरा बच्चा उसके पेट में जिंदा है। वो उस बच्चे की बात अभिमन्यु को बताने की कोशिश करती है लेकिन वो अक्षरा का फोन नहीं उठाता है और जब उठाता है तो उसे डांट देता है।

बाद में अभिनव भी कोशिश करता है कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच की दूरियां मिट जाएं लेकिन ऐसा होता नहीं है। अब 6 साल बाद अभिमन्यु रूही और आरोही के साथ खुश है, वहीं दूसरी तरफ अक्षरा, अभिनव और अपने बेटे का साथ खुश है। देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स अक्षरा और अभिमन्यु को दोबारा कब मिलाते हैं?

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस पर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।