ये रिश्ता क्या कहलाता है भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। ये फैमिली ड्रामा पिछले 15 सालों से चल रहा है, इसकी कहानियां और किरदार बदले मगर शो टेलीविजन पर आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान को इस शो से ही पहचान मिली थी, इसके अलावा करण मेहरा को भी शो के बाद कामयाबी मिली। शो में अब तक जानें कितने किरदार बदले और पुराने किरदार धुंधले होते चले गए। हम आज आपको पुरानी अक्षरा, नैतिक समेत कई एक्टर्स के बारे में बताने और उनकी तस्वीर दिखाने वाले हैं। देखिए वो कितने बदल गए…

अक्षरा सिंह उर्फ हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने ‘संस्कारी बहू’ अवतार से मशहूर हुईं। उन्होंने अक्षरा सिंघानिया की भूमिका निभाई और जल्द ही घर-घर में पसंद की जाने लगीं। रियल लाइफ में वो बहुत मॉडर्न हैं और इस वक्त कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। हिना ने खुद फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया और कीमोथेरेपी से लेकर बाल कटवाने तक के वीडियो भी शेयर किए।

नैतिक सिंघानिया उर्फ करण मेहरा

अक्षरा के साथ-साथ नैतिक को भी खूब पसंद किया गया था। नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका निभाने वाले करण मेहरा के साथ हिना खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। शो की शुरुआत में जब नैतिक की एंट्री हुई, तभी से वो दर्शकों को पसंद आने लगे थे। आज वह हिंदी टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गए हैं।

डुग्गू उर्फ शिवांश कोटिया

अक्षरा और नैतिक के बेटे डुग्गू यानी नक्ष का किरदार निभाने वाले शिवांश कोटिया अब बड़े हो गए हैं और YRKKH के बाद उन्होंने कुछ टीवी शोज में काम किया, मगर अब वो पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा वो अपनी बहन के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

नक्ष सिंघानिया उर्फ रोहन मेहरा

शिवांश ने शो में नक्ष के बचपन का किरदार निभाया था और बड़े नक्ष का किरदार रोहन मेहरा न निभाया था। वो इस वक्त शोज के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहे हैं।

राजश्री माहेश्वरी उर्फ लता सबरवाल

शो में नायरा और नक्ष की नानी यानी अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लता सबरवाल अब ज्यादा मैच्योर नजर आ रही हैं। पहले उनके मारवाड़ी लुक में वह बिंदी और हैवी एक्सेसरीज में नजर आती थीं लेकिन रियल लाइफ में वो बहुत मॉडर्न हैं।

वर्षा माहेश्वरी उर्फ पूजा जोशी

शो में वर्षा माहेश्वरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा जोशी ने शो को अलविदा कह दिया था। शो में उनका लुक दूसरों के मुकाबले काफी सिंपल था, रियल लाइफ में भी वह काफी सिंपल रहना पसंद करती हैं।

बता दें कि राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट आया है, जो हकीकत में नया नही है। क्योंकि उनके शो में कई बार ऐसा हो चुका है.. पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…