राजन शाही के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों अक्षरा और अभि की शादी हो रही है। वो पल आ गया है, जिसका दर्शकों को बेसबरी से इंतजार था। सोमवार के एपिसोड की शुरुआत अक्षरा से होगी, वो दुल्हन बनकर सीढ़ियों से नीचे उतरेगी और हर कोई उसे देखता रह जाएगा। अभिमन्यु उसे देखकर हैरान हो जाएगा, उसकी आंखे नम हो जाएंगी।
इसके बाद अक्षरा अभिमायु के लिए ‘मेरी जिंदगी में आए’ गाएगी और उसके बाद अभिमन्यु भी अक्षरा को सरप्राइज देगा। अभि उसे दिखाएगा कि उसकी पगड़ी पर ‘अक्षु का अभि’ लिखा होगा।
इसके बाद दोनों की जयमाला होगी, परिवार वाले उन्हें एक दूसरे को जयााला पहनाने को कहेंगे। कैरव और वंश अक्षरा को उठाते हैं और इसपर अभिम्यु नील और पार्थ से कहता है कि वो उसे उठायें। जिससे वो भी अक्षरा को आराम से माला पहना सके। दोनों की जयमाला के में सब खूब मजे करते हैं।
इसके बाद सुहासिनी अभि और अक्षरा से कहती है कि फेरों के लिए कुछ समय बचा है इस बीच वो कुछ और रस्म कर सकते हैं। इसी बीच गोयनका घोषणा करते हैं कि वो अभि के जूते नहीं चुराएंगे। लेकिन अभि कहता है कि नील और पार्थ को कहता है कि कुछ मजेदार करना चाहिए।
नील अक्षरा से कहता है कि वो अक्षरा के पैर धोना चाहता है। वो अक्षरा के पैर धोकर उसकी सैंडल चुरा लेता है। फिर वो कहता है कि अब आपको सैंडल वापस नहीं मिलेगी। तभी गोयनका कहते हैं कि फेरे का मुहरत निकल रहा है। लेकिन अक्षका की सैंडल नील के पास है, वो नील से सैंडल वापस देने को कहती है। तभी अभि उसे गोद में उठाकर मंडप में ले जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाएंगे कि पंडित कन्यादान के लिए माता-पिता को बुलाने को कहेगा। लेकिन अक्षरा के माता-पिता नहीं है, इस बात पर गोयनका इमोशनल हो जाते हैं। तभी अक्षरा कैरव से कन्यादान करने के लिए कहेगी। हर्ष और महिमा मेहमानों से बात कहेंगे कि अभिमन्यु किसी डॉक्टर से शादी नहीं कर रहा है। ये बात कहते हुए अक्षरा उन्हें सुन लेती है।