राजन शाही के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभि और अक्षरा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसके बाद शो और भी दिलचस्प होने वाला है। मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी दिखाई जाएगी। जैसे ही पंडित शदी की पूजा शुरू करेंगे दोनों खुश होंगे और साथ ही भावुक होंगे। कुछ देर बाद अभिमन्यु पंडित से कहेगा कि वो पूरे विधि विधान से शादी के मंत्र पढ़े।

अभि कहेगा कि वो चाहता है कि उसकी शादी में सब कुछ अच्छे से हो। तभी महिमा को शिकागो में एक सम्मेलन के बारे में मेसेज मिलता है। वो इसके बारे में आनंद को बताएगी औ कहेगी कि ये उनके लिए नहीं बल्कि अक्षरा और अभिमन्यु के लिए है। ये जानकर आनंद परेशान हो जाता है।

शादी में पंडित दुल्हन की बहन को गठबंधन के लिए आने के लिए कहता है। आरोही दोनों का गठबंधन करने आती है, जिसपर अभिमन्यु उसे ताना मारते हुए कहता है कि वो इसे बड़े प्यार से ठीक से बांधे। कन्यादान के समय मनीष और स्वर्णा जाने से मना कर देते हैं और अक्षरा कैरव को बुलाती है। मनीष और स्वर्णा भी कैरव कन्यादान करने को कहते हैं। आंखों में आंसू लिए, कैरव पूजा के लिए बैठ जाता है और अक्षरा को ये मौका देने के लिए शुक्रिया कहता है।

इस बीच, आरोही, रीम और वंश अक्षरा की सैंडल ढूंढते हैं, नील आरोही के पास आता है और उससे कहता है कि वो ढूंढ नहीं पाएगी। आरोही ये देखकर चौंक जाती है कि नील ने वास्तव में उसकी सैंडल पहन रखी है ताकि कोई उसे उठा न सके। वहीं अक्षरा और अभिमन्यु फेरे लेने लगते हैं, इस बीच परिवार उन्हें हर फेरे का मतलब समझाता है। 

अभिममु अक्षरा की मांग भरता है और उसके गले में मंगलसूत्र पहनाता है। इसके बाद दोनों की शादी की आखिरी रस्म पूरी होती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शादी की रस्मों के वक्त नील और निष्ठा ‘वाह वाह राम जी’ गाने पर डांस करते है। इस बीच वो मंजर को भी अपने साथ डांस करवाते हैं।

शादी के जश्न के बीच अक्षरा महिमा और हर्षवर्धन को मेहमानों से बात करते हुए सुनती है कि कैसे अभिमन्यु एक डॉक्टर से शादी नहीं कर रहा है। आगे क्या होता है जानने के लिए देखते रहिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’।