टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शुक्रवार के एपिसोड की शुरुआत अभिमन्यु की बारात से होगी। अभि बारात से पहले की रस्में करेगा और हर्षवर्धन उसे जल्दी खत्म करने के लिए कहता है। ताकि वो उसकी शेरवानी का गायब बटन लगा सके। ये अभिमन्यु को परेशान करता है और उसे याद आता है कि कैसे उसके पिता ने हमेशा मंजरी के साथ बुरा व्यवहार किया और वो कैसे उसकी और अक्षरा की शादी के खिलाफ थे।

बाद में जब मंजरी हर्षवर्धन से अभिमन्यु की पगड़ी बांधने के लिए कहती है, तो अभिमन्यु उसे रोकता है और उसे बताता है कि वो इस शादी के खिलाफ है और वो नहीं चाहता कि उसे आधे-अधूरे मन से आशीर्वाद दें। फिर वो मंजरी को अपनी पगड़ी बांधने के लिए कहता है। महिमा उसे ये कहते हुए रोकती है कि केवल एक पुरुष को ही ये अनुष्ठान करना चाहिए। अभिमन्यु उसे बताता है कि अब समय आ गया है कि वे इन पुरुष-महिला रूढ़ियों से उभरे और सभी के साथ समान व्यवहार करें। मंजरी खुशी-खुशी पगड़ी बांधती है और उसे आशीर्वाद देती है।

हर्षवर्धन इस बात से परेशान हो जाता है और आनंद को बताता है कि उसके बेटे ने उसे वो सम्मान नहीं दिया जो उसे देना चाहिए। आनंद उसे बताता है कि वो उसी चीज से गुजर रहा है लेकिन उसे खुश होने के लिए कहता है क्योंकि ये एक खुशी का मौका है।

इस बीच अक्षरा अपने माता-पिता की फोटो देखकर इमोशनल हो जाती है। कैरव उसके पास आता है और उससे शादी से पहले कुछ खाने को कहता है। जिसके बाद जूस पीते हुए वे मस्ती-मजाक करते हैं।

वहीं अभिमन्यु अपनी बारात लेकर निकलने के लिए बिल्कुल तैयार है। वो अपने परिवार से कहता है जैसे वो उसे प्यार करते हैं, वैसे ही अक्षरा से भी करें। गोयनका “सौदा खरा खरा” पर डांस करते हुए आए बारातियों का स्वागत करते हैं और “दामाद जी…” पर परफॉर्म करते हैं।

आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि गोयनका अभिमन्यु को शादी से पहले एक आखिरी रस्म निभाने के लिए कहते हैं। महिमा फिर उन्हें अक्षरा को बुलाने के लिए कहती है। अक्षरा अपना घूंघट पहन कर नीचे आती है जिस पर अभि अक्षरा लिखा होता है। आंखों में आंसू लिए अभिमन्यु उसे देखता है। आगे क्या होता है जानने के लिए देखते रहिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’।