राजन शाही के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की धूम देखने को मिली। प्रणाली राठौड़ यानी अक्षरा और और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) की शादी टीवी की सबसे महंगी शादी मानी जा रही है। मेकर्स ने शो की लोकप्रियता और फैंस का ख्याल रखते हुए शादी को ग्रैंड बनाने के लिए करीब 1.5 करोड़ का खर्चा किया है।
शो में पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि हर्षवर्धन और महिमा आनंद के साथ मिलकर म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करने की बात करता है और अक्षरा उनकी बात सुन लेती है। ये सुनकर वो दुखी हो जाती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अपने म्यूजिक डिपार्टमेंट पर कैसे रिएक्ट करेगी। वहीं अस्पताल में अक्षरा का ग्रैंड स्वागत किया जाएगा।
दिखाया जाएगा कि अक्षरा अस्पताल जाएगी, जहां फूलों और गुब्बारों से उसका शानदार स्वागत होगा। हॉस्पिटल के साथ-साथ अक्षरा के म्यूजिक डिपार्टमेंट को भी खूबसूरत तरीके से सजाया जाएगा। अक्षरा के लिए इतना इंतजाम देख आरोही बुरा मान जाती है और आंखों में आंसू लिए वहां से चली जाती है।
अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद होने वाला है और ये फैसला हर्ष, आनंद और महिमा का है। ये जानकर वो आग बबूला हो जाएगा और उनसे झगड़ा करेगा। वो उन्हें कहेगा कि इस डिपार्टमेंट में किसी का एक पैसा नहीं लगा है, तब भी उन लोगों को परेशानी है।
वो कहेगा कि उसकी मां के सपने तो उसके पिता ने दबा दिए, लेकिन वो अक्षरा के सपनों को मरने नहीं देगा। ये बात सुनकर हर्ष भी नाराज होता है और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। तभी अक्षरा कहती है कि डिपार्टमेंट बंद होगा या नहीं ये मेरा फैसला होगा और मेरा फैसला ये है कि मैं उसमें काम नहीं करूंगी।
जब से अक्षरा दुल्हन बनकर इस परिवार में आई है तब से उसे कुछ ना कुछ झेलना पड़ रहा है। सबसे पहले शादी के बाद उसका सही ढंग से स्वागत नहीं हुआ और फिर हर्ष और अभि के बीच मंजरी को लेकर बहस। ये सब देख वो अंदर ही अंदर काफी दुखी है, लेकिन किसी को कुछ नहीं कह पा रही है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्या अभि अक्षरा के इस फैसले से सहमत होगा?