स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ महिमा अक्षु और आरोही के खिलाफ साजिश रच रही है, वो इन दोनों का भंडाफोड़ करना चाहती है। शो में बहुत से ट्विस्ट आने वाले हैं। अभि के सामने सच्चाई आएगी जिससे उसका दिल टूट जाएगा और बिरला परिवार अक्षु के खिलाफ हो जाएगा।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि और अक्षु की संगीत सेरेमनी चल रही होगी। अक्षु को सरप्राइज देने के लिए अभि कुमार सानू को बुलाएगा। अभि की रिक्वेस्ट पर कुमार सानू ‘तुझे देखा तो ये जाना समन’ सॉन्ग गा रहे होते हैं और अभिमन्यु और अक्षरा उनके गाने पर डांस करते हैं। ये देखकर डॉक्टर आनंद, महिमा और हर्ष चिढ़ जाते हैं।

दरअसल उदय पुर सिटी हॉल फंक्शन के लिए कुमार सानू को बुलाया जाता है और अभि अक्षु को सरप्राइज देने के लिए उन्हें संगीत फंक्शन में ले आता है। ये बात हर्ष को पसंद नहीं आती और वो अभिमन्यु पर भड़क जाते हैं। अक्षरा ये बात सुन लेती है और उसे ये सब बुरा लग जाता है।

महिमा आरोही की एक्सीडेंट से जुड़ी सच्चाई जानती है, वो ये भी जानती है कि अक्षरा को भी इस बारे में जानकारी है। वो एक्सीडेंड वाली जगह की सीसीटीवी फुटेज को प्राइवेट इंवेस्टिगेटर को भेजने का मौका खोजती है। वो चाहती है कि अक्षरा और अभि के बीच दूरी आ जाए। इसके लिए वो चाल चलने की फिराक में है।संगीत के बीच अक्षरा एक रस्म में अभि को हरा देती है। जिससे अभि को बुरा लग जाता है। लेकिन अक्षु की मां ये बात संभाल लेती है।

इसके बाद दोनों डांस में एक दूसरे को टक्कर देने की कोशिश करेंगे। अभि को जीतता देख अक्षरा चाल चलती है और फर्श पर पत्थर फेंक देती है और अभि गिर जाता है। ये देख हर्ष अभि को सुनाता है कि तुम हर समय अक्षु का नाम गाते रहते हो और उसने चीटिंग कर तुम्हें हरा दिया।

महिमा, आरोही और अक्षरा के खिलाफ कड़ी चाल चल रही है। वो पहले ही सच्चाई चिट्ठी में लिखकर प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर को भेज चुकी है। संगीत के फंक्शन में दोनों की पोल खुल सकती है।