शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ आ चुका है। शो में दिखाया जा रहा है ‘लव ट्रायएंगल’। गोयनका परिवार की दोनों बेटियां आरोही और अक्षरा डॉक्टर अभिमन्यु को पसंद करने लगी है। लेकिन अक्षरा दिल से तो आरोही अभिमन्यु को दिमाग से चाहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में कहानी काफी इंट्रस्टिंग होने वाली है। खास बात ये है कि अभी तीनों में से कोई किसी का हाल-ए-दिल नहीं जानता।

अभिमन्यु ने जैसे-तैसे हिम्मत कर अक्षरा को फोन घुमा दिया है और अपने दिल की बात करना चाहता है कि तभी शरमा कर अक्षरा फोन रख देती है। वहीं आरोही इन सब से बेखबर है। दूसरी तरफ गोयनका परिवार की अभिमन्यु की मां से बात हो रही है। जहां बड़ी कन्फ्यूजन खड़ी होने वाली है। अभिमन्यु की फैमिली में किसी को अक्षरा तो किसी को आरोही पसंद आ जाएगी और गलतफहमी का सिलसिला चल पड़ेगा।

दिवाली के मौके पर अभिमन्यु और अक्षरा प्यार के दीप भी जलाते नजर आएंगे। ऐसे में आरोही का मन भी जलता दिखेगा। वहीं कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा जब आरोही अक्षरा को अभिमन्यु की बाहों में देख लेगी।

क्या होगा जब आरोही को पता चलेगा कि उसकी सौतेली बहन उसी से प्यार करती है जिसे वो चाहती है। क्या आरोही कोई चाल चलेगी? हमेशा से अक्षरा को इमोशनल कर बेवकूफ बनाने वाली आरोही क्या इस बार भी अक्षरा से कोई डिमांड करेगी?

ज्ञात हो इससे पहले आरोही गोयनका ने अक्षरा गोयनका से कहा था कि उसकी विश कभी भी पूरी नहीं होती है। वह चाहती थी कि पापा (कार्तिक) को कुछ न हो, हो गया। फिर चाहा कि मॉम (सीरत) कभी उससे दूर न जाए, चली गई। विश किया था कि अक्षरा उससे दूर हो जाए वो भी पूरा नहीं हुआ। आरोही की विश पूरी करने के लिए अक्षरा गोयनका हाउस से जाने की तैयारी कर रही है।

क्या अक्षरा कभी अभिमन्यु का प्यार समझ पाएगी। अगर हां तो क्या वो आरोही को हर्ट करेगी? क्या आरोही अक्षरा का हक मार लेगी और उसे गोयनका परिवार से भी अलग कर देगी? ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।