YRKKH: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’ 15 साल पहले स्टार प्लस पर शुरू हुआ था, तब से अक्सर शो को लेकर कहा जाता है कि इतने साल में पता नहीं चल पाया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? मगर अब शो के मेकर्स ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है। मनीष गोयनका ने इस बात का जवाब दिया है कि आखिर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’।

मनीष गोयनका से जानिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’

शो में इन दिनों अभीरा और अरमान की शादी का ट्रैक चल रहा है। इसी ट्रैक में मनीष गोयनका ने अरमान और अभीरा से बात करते हुए बताया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? अरमान और अभीरा से मनीष गोयनका कहते हैं: ”ये रिश्ता क्या कहलाता है? आज मुझे समझ आ गया कि ये रिश्ता विश्वास कहलाता है, ये रिश्ता दोस्ती कहलाता है, ये रिश्ता सब्र कहलाता है।”

इंस्टाग्राम यूजर्स कर रहे हैं फनी कमेंट्स

अब ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”GTA6 से पहले पता चल गया ये रिश्ता क्या कहलाता है।” एक ने लिखा है- ‘मनीष बी लाइक: अब मैं आराम से मर सकता हूं।’ एक यूजर ने लिखा है, ”चिल गाइज़, वो लोग फिर से भूल जाएंगे कि ये रिश्ता क्या कहलाता है और फिर से 5वें जेनरेशन में मनीष गोयनका उनको भी बोलेंगे। अभीरा और अरमान तो होंगे नहीं उस टाइम।” एक ने लिखा है, ”15 साल बाद सबको पता चल गया ये रिश्ता क्या कहलाता है।”

2009 में शुरू हुआ था ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत 12 जनवरी साल 2009 में हुई थी। हिना खान और करण मेहरा ने अक्षरा और नैतिक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद दूसरी जेनरेशन आई और कार्तिक और नायरा की जोड़ी दिखाई गई। ये किरदार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने निभाए थे। इसके बाद तीसरी जेनरेशन आई और प्रणाली राठौर, हर्षद चोपड़ा ने अक्षरा और अभिमन्यु का रोल निभाया। फिलहाल इस सीरियल में चौथी जेनरेशन की कहानी दिखाई जा रही है और अभीरा और अरमान की कहानी दिखाई जा रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस पर रात साढ़े 9 बजे प्रसारित होता। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।