टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछेल 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। शो ने अब तक कई कलाकारों को पहचान दिलाई है। वहीं इस शो में आरोही का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री करिश्मा सावंत को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ने शो को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने शो के बारे में कहा कि लंबे समय से चल रहे इस शो ने हमेशा अपनी प्रामाणिकता बनाए रखी है और समय के साथ इसमें नयापन भी जोड़ा है।

अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा वो रोज इस शो का हिस्सा बनने के लिए कृतज्ञता महसूस करती है, जो एक विशिष्ट प्रकार के दर्शकों को केंद्रित नहीं करता है, लेकिन ये बदलाव के अनुकूल होने और गुणवत्ता वाले दृश्यों और प्रदर्शन को देने में विश्वास करता है। करिश्मा के अनुसार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने उनके करियर में कुछ खास नहीं जोड़ा है। उनका कहना है ‘वास्तव में ये शो मेरा करियर है क्योंकि ये मेरा पहला शो है। मैं केवल हर रोज सीखना और बढ़ना चाहती हूं और यहां मुझे ये मौका मिला है’।

अभिनेत्री को केवल अपने निर्देशकों से ही तारीफों का इंतजार है। उन्होंने कहा ‘ये वो है जो मुझमें चलता रहता है, शो के लुक और फील को दर्शकों ने इसकी प्रामाणिकता और रिश्तों को महत्व देने के लिए पसंद किया है’। उन्होंने आगे कहा ‘ये मनोरंजन उद्योग का जादू है। हर शो का अपना अनुभव और रूप होता है। हमारा शो परिवार और रिश्तों के बारे में है, जो हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे हर रोज महत्व देना चाहिए और संजोना चाहिए’।

बता दें, ये शो राजन शाही द्वारा निर्मित है, शो के शुरुआत में हिना खान, करण मेहरा, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान नजर आए थे। वहीं अक्टूबर 2021 से इस शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत ने नजर आ रहे हैं। शो में तीसरी पीढ़ी को दिखाया जा रहा है। गौरतलब है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में करिश्मा सावंत आरोही के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं अक्षरा के रूप में प्रणली राठौड़ और अभिमन्यु के रूप में हर्षद चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं।