स्टार प्लस का फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। शो में अक्षरा यानी प्रणाली राठौर और अभिमन्यु यानी हर्षद चोपड़ा की जोड़ी लोगों के दिलों में बसी हुई है। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बड़े पापा अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के लिए मंजूरी दे देते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अभि के सामने जो शर्त रखी थी वो भी वो वापस ले लेते हैं। उनके इस फैसले से सभी खुश हो जाते हैं और परिवार में खुशियां छा जाती हैं। इसी बीच शो में अब नया मोड़ आने वाला है, जिसे देख दर्शक हैरान हो जाएंगे।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड दिखाया जाएगा कि मनीष गोयनका, अभिमन्यु का एक दामाद की तरह स्वागत करते हैं। वो अभि की आरती उतारते हैं और शगुन देते नजर आएंगे हैं। जिसे देख गोयनका परिवार में खुशी का माहौल रहता है। वहीं दूसरी तरफ आरोही परेशान हो रही होती है।

अभिमन्यु शगुन लेकर अपने भाई-बहनों के साथ वापस बिरला हाउस पहुंचता है। जहां को मंजरी को बताता है कि मनीष गोयनका शादी के लिए मान गए हैं। इस बात को सुन सब खुश हो जाते हैं लेकिन हर्ष बिरला के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। हर्ष अभि की इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है। इतना ही नहीं वो मंजरी को भी खरी-खोटी सुनाते नजर आएंगे।

जहां सब शादी की खुशियां मना रहे होते हैं वहीं हर्ष बिरला अक्षरा पर घिनौने इल्जाम लगाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान वो अक्षरा के बारे में कहते हैं ‘अभी तो खेल शुरू हुआ है और आगे-आगे देखो अक्षू मैडम हमारे साथ क्या-क्या करती है। अभिमन्यु के लिए और इस घर के लिए उससे बदतर और उससे बेकार लड़की कोई नहीं हो सकती है। तबाह कर देगी हमें, वो इस घर को जोड़ने वाली नहीं है, तोड़ देगी घर को’।

अभिमन्यु, हर्ष की इस बात को ससेह नहीं पता है और अपने पिता से कहता है। वो इस शादी में आमंत्रित नहीं हैं, क्योंकि अगर वो शादी में आए तो सिर्फ झगड़ा ही करते रहेंगे। अभि की इस बात को सुन सब हैरान हो जाते हैं।