Vrushika Mehta Engagement: शादियों का सीजन चल रहा है और इस वेडिंग सीजन में आए दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी के बाद अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

जी हां दरअसल वृषिका ने हाल ही में अपनी सगाई से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने टोरंटो में रहने और काम करने वाले सौरभ घेडिया के साथ अपनी सगाई की जानकारी दी है।

वृशिका ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

वृशिका मेहता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। वृशिका और सौरभ घेडिया ने 11 दिसंबर 2022 को अंगूठी एक्सचेंज की। अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने कैप्शन दिया कि ‘हमेशा के लिए 11.12.2022 की शुरुआत।’अगर हम उनके स्टनिंग आउटफिट्स के बारे में बात करें, तो वृशिका ने ग्रे रंग का भारी लहंगा चुना।

इसे उन्होंने चोकर नेकलेस और ईयरिंग्स के साथ भी पेयर किया है। मेकअप को मिनिमल रखते हुए वृषिका ने डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। जबकि सौरभ ने भी कलर कोऑर्डिनेट किया और ग्रे शेरवानी पहनी है। वृशिका मेहता ने अपनी पोस्ट में खूबसूरत लोकेशन से एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे सौरभ के साथ डांस करते और कुछ रोमांटिक पल साथ गुजारते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने खास पल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्हें एक सोफे पर बैठे हुए एक-दूसरे को निहारते हुए देखा जा सकता है।

अभिनेत्री को सेलेब्स ने दी बधाई

वृषिका ने जैसे ही अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की वृशिका के दोस्तों और फैंस ने उनके बधाई मेसेजेस के साथ उनके कमेंट सेक्शन में भरमार कर दी है। अभिनेता ऋत्विक अरोड़ा ने लिखा कि ‘बधाई हो, आपके लिए सुपर हैप्पी मोमेंट।’ किश्वर मर्चेट ने लिखा कि ‘ओएमजी वृशि, इतनी बड़ी कब हुई तुम, बधाई हो प्यार।’ इसी के साथ हर्ष राजपूत, सना तरन्नुम सय्यद, सोनल वेंगुरलेकर, विशाल सिंह और अन्य सेलेब्स ने कपल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वृषिका ने इन सीरियल्स में किया काम

बता दें कि वृषिका टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने उन्हें ‘दिल दोस्ती डांस’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए जाना जाता है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उन्होंने मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के साथ ‘डॉ रिद्धिमा’ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह ‘ये है आशिकी’, ‘इश्कबाज़’, ‘ये तेरी गलियां’, ‘सतरंगी ससुराल’का भी हिस्सा रह चुकी हैं।