Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Priyanka Kalantri: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी (Priyanka Kalantri) के घर किलकारियां गूंजी हैं। प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया है। फैन्स के साथ इस खुशखबरी को प्रियंका के पति विकास कलंतरी ने शेयर किया है। विकास ने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे घर बेबी बॉय ने कदम रखे हैं। बेटे और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं और फीलिंग एकदम अलग है। मैं काफी उत्साहित हूं। विकास की इस पोस्ट पर फैन्स के अलावा सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विकास के द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, दीपिका कक्कड़, निया शर्मा, अनीता हसनंदानी और माही विज समेत कई स्टार्स ने शुभकामनाएं दी हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया था। पिंक मैक्सी ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा था- ”मेरे नन्हें बेबी को अपने अंदर रखने की पूरी यात्रा ने मुझे दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाया है। केवल एक मां ही इस एहसास को समझ सकती है। अब मैं अपने नन्हें बेबी से पहली बार मिलने के लिए बेताब हूं।”
बता दें कि विकास और प्रियंका ने साल 2012 में शादी रचाई थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने रोल के लिए प्रियंका को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके अलावा उन्हें ‘रंग बदलती ओढ़नी’ और ‘पलकों की छांव’ जैसी सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। प्रियंका के पति विकास कलंतरी भी जाने-माने एक्टर हैं और उन्हें भी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। करियर की बात करें तो विकास को नई पड़ोसनऔर नकाब जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

