टीवी जगत का सबसे फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अब तक कई सुपरहिट कलाकार दिए हैं। इसी शो में कार्तिक की बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोहिना कु्मारी सिंह इन दिनों खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल मोहिना प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने ये जानकारी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए फैन्स को दी है।
मोहिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खुशखबरी फैन्स को दी है। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वो बेबी बंब फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने इन फोटोज को शेयक करते हुए लिखा है ‘एक नई शुरुआत की शुरुआत, सभी के साथ खुशखबरी बांटना @suyeshrawat. प्यारी फोटोज के लिए धन्यवाद @shrirangswarge। आपने इसे हमारे लिए इतना खुशी का दिन बना दिया’।
इन फोटोज में देखा जा सकता है कि मोहिना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए चेयर पर बैठी हुई हैं और उनके पति सुयश रावत ने उनके कंधे पर रखा हुआ है। दूसरे फोटो में मोहिना अपने बेबी बंप को हाथ लगाए हुए बेहद खुश नजर आ रही है।
बता दें कि, मोहिना कुमारी सिंह ने सुयश रावत से 14 अक्टूबर, 2019 को शादी की थी। सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं और मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। अभिनेत्री की शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई थीं। वहीं उनके वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।
मोहिना कुमारी सिंह के करियर की बात करें तो उन्हें सबसे पहले साल 2012 में ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 3 में देखा गया था। मोहिना एक बहुत ही शानदार डांसर हैं और उन्होंने घंटों लाइन में लगकर ‘डांस इंडिया डांस’ में अपना पहला ऑडीशन दिया था। मोहिना रीवा की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं लेकिन इसके साथ ही वो शानदार डांसर और कोरियोग्राफर भी रही हैं।
अभिनेत्री को इसके बाद कई टीवी शोज में देखा गया था। बाद में उन्हें स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक की बहन का रोल निभाते हुए देखा गया। वहीं मोहिना ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और अब वो अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।