‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही शादी करने वाली हैं? हिना सीरियल में अक्षरा का रोल करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना जल्द ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं और शादी की योजना बना रही हैं। हिना शो के पूर्व सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जयसवाल को डेट कर रही हैं और दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, हिना ने अभी तक रॉकी के साथ रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी शादी की खबरें काफी फैलती जा रही हैं।
28 वर्षीय एक्ट्रेस और रॉकी ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में अभी तक कुछ नहीं बोला हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि हिना खान और रॉकी की शादी की खबरें सुनने को मिल रही हैं। पिछले साल खबरें आई थीं कि दोनों दिसंबर 2015 में शादी कर लेंगे, लेकिन अभी तक यह अफवाह ही बनी हुई है। इस साल टीवी की कई जोड़ियों ने शादी कर ली है। इस साल सनाया ईरानी और मोहित सहगल और दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी कर ली। हाल में संभावना सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी रचाई थी।
शादी की अफवाह से पहले हिना खान किन्हीं और वजहों से मीडिया की सुर्खियों आई थीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस कुछ शो से गायब रही थीं, कुछ स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। हिना छुट्टियां बिताने के बाद शूटिंग पर वापस लौटी थीं, लेकिन पेट में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें शूट के दौरान ही अस्पताल ले जाना पड़ा था। बता दें, अक्षरा ने अपने बिजी सैड्यूल से समय निकालकर कुछ समय परिवार के साथ बिताना का फैसला किया था।
Read Also: सात साल बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से नाता तोड़ रहे हैं ‘नैतिक’, जानें क्यों?

