Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। अक्षरा को पता चल जाता है कि आरोही प्रेग्नेंट नहीं है वो सिर्फ प्रेग्नेंसी का नाटक कर रही है, वो आरोही से जाकर बात करती है और गुस्सा करते हुए कहती है कि अगर तू प्रेग्नेंट नहीं है तो नील को ये बात पता होनी चाहिए। नील ये बात सुन लेता है और उसे सदमा लग जाता है। वो अपने पिता बनने की खुशी मना रहा था, और जब उसे पता चलता है कि आरोही प्रेग्ननेंट नहीं है तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक जाती है। नील को पैनिक अटैक आता है, अभिमन्यु उसे देखकर परेशान हो जाता है। अभिमन्यु उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन नील कहता है कि आरोही ने अब जो किया है सब खत्म हो गया।
दूसरी तरफ अक्षरा अपनी तबीयत को लेकर परेशान रहती है और अभिमन्यु से कहती है कि अगर उसे उसमें और बेबीज में से किसी एक को चुनने की नौबत आए तो बेबीज को चुनना। अभिमन्यु उसे डांटता है और कहता है कि अपना और बच्चे का ख्याल रखो।
आगे दिखाते हैं कि नील का जन्मदिन है लेकिन वो परेशान है और जन्मदिन मनाने में कोई इंट्रेस्ट नहीं लेता है। सभी घरवाले और खासकर मंजरी परेशान होती है कि वो खुश क्यों नहीं है? तभी अक्षू और आरोही के मायकेवाले आते हैं, सभी नील को बर्थडे विश करते हैं। मगर नील जब आरोही को देखता है तो उसका मूड खराब हो जाता है। नील अभिमन्यु और अक्षरा से कहता है कि आरोही ने उसके इमोशंस के साथ खेला है और उसे चीट किया है वो उसे कभी माफ नहीं करेगा। क्या अब आरोही और नील का तलाक होगा? खबरों के मुताबिक नील आरोही से अलग होने का फैसला करेगा और अभिमन्यु इसके लिए अक्षरा को दोषी ठहराएगा।
