Year Ender 2024: साल 2024 कई स्टार्स के लिए बहुत अच्छा रहा, कुछ सेलेब्स इस साल शादी के बंधन में बंधे, तो कुछ ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे, जिनके लिए ये साल काफी दुख भरा रहा। वो इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने पाटनर्स से अलग होने का फैसला किया। इस साल छोटे पर्दे के बहुत से सितारों का अपने पति या पत्नी से तलाक हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर की थी। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में। इसमें से कुछ तो ऐसे हैं, जिनका तलाक शादी के कुछ समय बाद ही हो गया।
नताशा स्टेनकोविक
‘बिग बॉस 8’, ‘नच बलिए 9’ जैसे कई शो में दिखाई दे चुकी एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने इस साल क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक ले लिया। दोनों ने शादी के चार साल बाद इसे खत्म करने का फैसला किया। बता दें कि एक्ट्रेस का एक बेटा भी है। हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी। हालांकि, कोविड की वजह से यह बहुत नॉर्मल तरीके से हुई। इसके बाद कपल ने 2023 में फिर एक बार शादी सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी की।
अक्षय खरोदिया
टीवी शो ‘पंड्या स्टोर’ में दिखाई दे चुके एक्टर अक्षय खरोदिया ने भी इस साल अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला किया। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक लॉन्ग नोट लिखते हुए इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की। बता दें कि अक्षय खरोदिया और दिव्या पुनेठा ने साल 2021 में शादी की थी और दोनों ने शादी के 3 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया, ये जोड़ी एक बेटी के माता-पिता हैं। अपनी पोस्ट में एक्टर ने बताया कि वह अपनी बेटी की को-पेरेंटिंग करेंगे।
दलजीत कौर
दलजीत कौर छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने केन्या में रहने वाले बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ साल 2023 में दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के लगभग 10 महीने बाद ही दोनों की राहें अलग हो गई। एक्ट्रेस केन्या से इंडिया आ गई और उन्होंने निखिल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। बता दें कि इससे पहले दलजीत ने शालीन भनोट के साथ शादी की थी। हालांकि, उनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।
पंकित ठक्कर
‘दिल मिल गए’ फेम एक्टर पंकित ठक्कर और उनकी पत्नी प्राची का 24 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। एक्टर का तलाक हो गया है और इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। दोनों के बीच पिछले काफी समय से समस्या चल रही थी। बताया जाता है कि ये जोड़ी 2015 से अलग रह रहे थे। साल 2016 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया और अब दिसंबर की शुरुआत में दोनों का आधिकारिक तौर पर दोनों का तलाक 2024 में हो गया है।
