साल 2023 कई मामलों में बेहद खास रहा है। तो वहीं कुछ मशहूर हस्तियों के लिए काफी बेकार रहा है। किसी ने अपना सालों पुराना प्यार को खोया तो वहीं कई लोगों का इस साल तलाक भी हुआ है। बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स ने शादियां की है तो वहीं बी-टाउन में कई नए रिश्ते भी बने हैं।
इस साल कई सेलेब्स अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। जिनकी लिकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसमें अनन्या पांडे से लेकर मलाइका आरोड़ा तक का नाम शामिल है। इन सेलेब्स को गूगल पर भी खूब सर्च किया गया है। आज हमको आपने इस आर्टिकल में साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
सारा अली खान-शुभमन गिल
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों की डेटिंग की खबरों को गूगल पर खूब सर्च किया गया। हालांकि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में सारा अली खान ने इस सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि ‘मैं वो सारा नहीं जो शुभमन को डेट कर रही है। सारी दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकवाल के डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल भी किया। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने जहीर इकबाल के बर्थ डे पर एक कुछ तस्वीरों के साथ वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा भी अलग-अलग मौकों पर इस कपल को देखा जा चुका है। साल 2023 में इनकी डेटिंग खबरें चर्चा में रहीं।
सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली नंदा
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी एक साथ जोड़ा गया है। दोनों को कई मौको पर साथ में देखा गया है। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था।
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम भी शामिल है। दोनों को कई इवेंट में साथ देखा गया है। इसके अलावा कॉफी विद करण में भी अनन्या पांडे ने हिंट दिया था।
शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य
एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य का नाम भी इस साल चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को कथित रूप से डेट कर रहे हैं।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया
‘लस्ट स्टोरी’ के बाद से ही तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप की खूब चर्चा हुई। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है और अब खबरें हैं कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।