टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में कशिश राय की एंट्री हो चुकी है। जिससे शो का ट्रैक पूरी तरह बदलने वाला है। अक्षरा और अभिमन्यु के बीच भी कई गलतफहमियां पैदा होने वाली हैं। आने वाले एपिसोड में आरोही अनीशा और अभिमन्यु को बात करते हुए सुन लेगी और अनीषा को उसकी गर्लफ्रेंड समझ लेगी। वो अक्षरा को बताएगी कि अभिमन्यु की लाइफ में सीक्रेट गर्ल है। ये बात सुनने के बाद अक्षरा के मन में कई सवाल खड़े होंगे।

आगे दिखाया जाएगा अनीशा अपनी शादी से परेशान है और ये शादी तोड़ना चाहती है। लेकिन उसका परिवार इस शादी को तोड़ने नहीं देना चाहता। परिवार का नाम खराब न हो इसके लिए अनीषा का परिवार उसकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।

उसके परिवार का मानना है कि तलाकशुदा बेटी को घर में रखने से समाज में उनकी बदनामी होगी। जिसके कारण अनीषा ना चाहते हुए भी इस शादी में फंसी हुई है। जबकि अभिमन्यु उसकी मदद करना चाहता है। अनीषा समाज के डर से कुछ बड़ा फैसला नहीं ले पा रही है।

अनीषा की शुरू होगी प्रेम कहानी: आने वाले एपिसोड्स में अनीषा और कायरव की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। शो में जल्द इन दोनों का ट्रैक शुरू होने वाला है। इनके नए रिश्ते के कारण बिरला और गोयनका परिवार फिर से आमने-सामने होंगे।

नील लेगा बड़ा फैसला: पिछले एपिसोड में भी हर्ष नील को काम करने के लिए बोलता है। आगे भी वो नील को एहसान लौटाने के लिए याद दिलाएगा। हर्ष उसे को काम करने का याद दिलाते हुए घर छोड़ने को कहेगा। नील उसकी बात सुनकर घर छोड़ने को तैयार हो जाएगा। वो अपना बैग पैक करता है और अभिमन्यु आ जाता है। नील अभिमन्यु से ये बात छुपाएगा और घर से नहीं जाएगा।