wwe, wwe hindi mein, wwe hindi mein video, WWE Raw: WWE की बात करें और रिंग के सबसे बड़े खिलाड़ी द अंडरटेकर (The Undertaker) का जिक्र न किया जाए ये बात थोड़ी अटपटी लगती है। द अंडरटेकर ने रिंग में बड़े से बड़े रेसलर को धूल चटाई है और ऐसा कम ही देखा गया है जब कोई रिंग में द अंडरटेकर के होश उड़ा दे। लेकिन लगातार 21 बार रेसलमेनिया (WrestleMania) जीतने वाले इस खिलाड़ी के होश उस वक्त उड़ गए थे जब इसका सामना भारत के 7 फीच 1 इंच के धुरंधर रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) से हुआ।
7 अप्रैल 2006 को WWE स्मैकडाउन में द ग्रेट खली ने डेब्यू किया। खली का ये डेब्यू कोई आम डेब्यू नहीं था क्योंकि अपने पहले ही मैच में भारत के इस शेर ने WWE के सबसे बड़े घुरंधर द अंडरटेकर को ललकारा। दरअसल द अंडरटेकर, मार्क हैनरी से फाइट कर रहे थे। हमेशा की तरह इस बार भी द अंडरटेकर मार्क हैनरी पर भारी पड़ते नजर आ रहे थे ऐसा लगा रहा था कि अंडरटेकर आसानी से मार्क को हरा देंगे। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर अंडरटेकर की आंखें फटी की फटी रह गई।
रिंग में शिरकत की द ग्रेट खली ने द ग्रेट खली की कद काठी देखकर अंडरटेकर समेत तमाम दर्शक लोग हैरान नजर आए। शुरुआत में तो अंडरटेकर ने रिंग में एन्ट्री करते हुए खली को चुनौती देने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में उनका सारा दाव उल्टा पड़ गया और वो खली की ताकत के सामने बौने नजर आने लगे। खली को कुछ ही मिनट लगे wwe के बादशाह को धूल चटाने में। ऐसा पहली बार हुआ की रिंग में किसी ने द अंडरटेकर की इस तरह से कुटाई की हो।
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले द अंडरटेकर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही थी। एक वेब पोर्टल में छपी रिपोर्ट के अनुसार द अंडरटेकर के रेसलमेनिया 36 में नजर आने की संभावना बताई जा रही थी। लेकिन अंडरटेकर की वापसी इतनी आसान नहीं होने वाली है क्योंकि फरवरी में सऊदी अरब में डब्लू डब्लू ई का पीपीवी होना है और अगर अंडरटेकर सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में नजर आए तो फिर उनका रेसलमेनिया में नजर आना मुश्किल है।
मालूम हो कि इससे पहले पिछले साल भी अंडरटेकर रेसलमेनिया में नजर नहीं आए थे। अंडरटेकर 2018 में जॉन सीना के साथ लड़ते हुए दिखे थे। इसके बाद एक्सट्रीम रूल्स में द अंडरटेकर ने रोमन रेंस के साथ मिलकर शेन मैकमैहन और मैकइंटायर की जोड़ी को धूल चटाई थी। इसके बाद से अब तक अंडरटेकर रिंग से नदारद हैं।