शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की तस्वीर के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शिल्पा के पति राज ने वुमन डे स्पेशल के चलते शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर राज कैप्शन में लिखते हैं- ‘इस Woman’s day एक छोटी सी रिक्वेस्ट है। चलिए प्लीज रिस्पेक्ट और इक्वॉलिटी को सेलिब्रेट करते हैं। मेरा दिन शुरू और खत्म होता है शिल्पा शेट्टी नाम की मेरी गर्लफ्रेंड के साथ। वह स्ट्रॉन्ग है सक्सेसफुल है, इंडिपेंडेंट है। बाकी सभी चीजों से ऊपर एक अमेजिंग रोल मॉडल हैं। यह सिर्फ आज की बात नही है ये बात है हर दिन की।’
वीडियो में शिल्पा शेट्टी राज के लिए गाना गाती हैं- मुझे तुमसे हैं कितने गिले, तुम कितने दिन बाद मिले। बोले इतने दिन क्या किया? शिल्पा शेट्टी राज की तस्वीर से ये सवाल करती हैं। ऐसे में राज कुंद्रा फ्रेम में बैठे-बैठे जवाब देते हैं-तेरा नाम लिया, तुझे याद किया..। ये देखते ही कि फोटो फ्रेम से राज जवाब देते हैं शिल्पा चौंक जाने वाले रिएक्शन देती हैं।
इस मजेदार फनी वीडियो को देख कर शिल्पा फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं और कमेंट में हैप्पी वुमन्स डे विश कर रहे हैं। कई फैन फॉलोअर कमेंट में कहते दिख रहे हैं-शिल्पा शेट्टी बहुत लकी हैं कि उन्हें ऐसा हसबेंड मिला है। तो किसी ने लिखा- राज भी बहुत लकी हैं कि उन्हें पत्नी और गर्लफ्रेंड के रूप में शिल्पा मिली हैं। देखें ये वीडियो:-
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी लाइक किया। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे तमाम वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा अपने पति के साथ भी कई सारे फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
ऐसे हुई थी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकात
शिल्पा शेट्टी बताती हैं कि उनकी राज कुंद्र से मुलाकात लंदन में हुई थी। तब राज ने उन्हें और उनकी फैमिली को इंप्रेस करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
शिल्पा कहती हैं- ‘मैं इनसे लंदन में मिली थी। वह आए और उन्होंने मेरी मॉम के पैर छुए। इन्होंने उस वक्त मुझे और मेरी मॉम को पूरी कोशिश की।’ वहीं राज कुंद्रा बताते हैं- ‘शिल्पा बहुत होमली पर्सन हैं। एक बॉलीवुड पर्सनालिटी के भीतर घर बनाने वाली क्वॉलिटी है। उनकी ये सादगी मुझे बहुत अच्छी लगी।’