जब भी बात श्री राम की होती है दिल और दिमाग दोनों में पहली तस्वीर एक्टर अरुण गोविल की उभर जाती है। लोगों के दिलों में राम बनकर राज करने वाले अरुण गोविल आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसे हैं।
रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्री राम का रोल निभाने वाले अरुण आज भी कई लोगों की नजर में भगवान श्री राम की तरह बने हुए हैं। रामायण के प्रसारण के बाद से ही लोग अपने घरों में उनकी तस्वीर लगाकर आरती करते, तो कोई उन्हें राह चलते देख पैर छूने लगता। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ। अरुण गोविल को देखकर एक बुजुर्ग महिला उनके पैर छूने लगी।
अरुन गोविल को देखकर इमोशनल हो गईं महिला
दरअसर हाल ही में अरुण गोविल संभाजीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर अरुण को देखकर एक बुजुर्ग महिला उनके पैरों में लेट गई और पैर छूने लगी। वह इमोशनल हो गईं। मानो उसे भगवान राम मिल गए हों। महिला की आस्था इतनी गहरी थी कि उनके आंखों से आंसू आ गए। अरुण गोविल ने महिला से उठने का अनुरोध किया।
इसके बाद उन्होंने महिला के साथ फोटो खिंचवाई और महिला को सम्मान वस्त्र भी दिए। अरुण गोविल के लिए यह कोई नई बात नहीं है। रामायण के बाद से लोग उन्हें राम की छवि में ही देखते हैं।
36 साल पहले रामायण में निभाया था राम का किरदार
बता दें कि 36 साल पहले छोटे पर्दे पर रामायण की शुरुआत हुई थी। 25 जनवरी 1987 से इसका टेलीकास्ट शुरू हुआ था। इसके 78 एपिसोड थे। यह रविवार सुबह आता था। उन दिनों इसकी पॉपुलैरिटी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। का प्रसारण होते ही सड़कें वीरान हो जाया करती थीं। रामानंद सागर के इस टीवी सीरियल में अरुण गोविल ने राम का किरदान निभाया था।
दीपिका चिखालिया सीता बनी थीं और सुनील लहरी लक्ष्मण बने थे। सीरियल में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। दारा सिंह हनुमान बने थे। एक समय था, जब इन्हें देखते की लोग हाथ जोड़ लिया करते थे। आज भी अरुण राम के रूप में पहचाने जाते हैं।