Super Dancer Chapter 3: डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ में हुनरबाज एक वीक चौंकाने वाली परफॉर्मेंस देते हैं। जज और दर्शकों का दिल जीतने के लिए नन्हें डांसर्स अपने डांस से दिल जीतने का भरसक प्रयास करते हैं। पॉपुलर रिएलिटी शो होने के चलते शो में हर वीक कोई न कोई सेलिब्रिटी भी हिस्सा बनता है। इस वीक में मशहूर अभिनेत्री रेखा ने शिरकत की है। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि नाराज रेखा बीच में ही शो छोड़कर जाने लगती हैं, जिसके बाद अनुराग बसु कंटेस्टेंट से माफी मांगने के लिए कहते हैं।
चैनल ने शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें अनुराग बसु कहते हैं कि रेखा जी फ्रिज में सोती हैं। जवाब में रेखा कहती हैं कि कुछ और तरीका सोचिए दादा। पिछली बार भी आपने यही बोला था। अनुराग बसु कहते हैं कि उन्हें यह बात याद है। जिसके बाद रेखा कहती हैं कि याद की बात करें तो याद ही तो है, कमबख्त जान ले लेती है।
इसके बाद शो में एक कंस्टेंट आंखों की मस्ती के गाने पर परफॉर्म करता है। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को देखने के बाद रेखा एकदम से अपनी सीट से उठ जाती हैं। सभी पूछने लगते हैं कि वह कहां जा रही हैं? रेखा कहती हैं कि दादा क्या है यार, क्या कर रहा है ये। अनुराग बसु कंटेस्टेंट से कहते हैं कि सॉरी बोलो, ऐसा क्या किया तुमने। रेखा का चौंकाने वाला रिएक्शन देखकर कंटेस्टेंट रोने लगता है। हालांकि रेखा ने आखिर क्यों दिया चौंकाने वाला रिएक्शन या वो कर रही थीं मजाक? इस बात को जानने के लिए रेखा के फैन्स को हैं ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ शो के आज के एपिसोड का इंतजार।
