पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक फिर दर्शकों के बीच अपने नए शो के साथ हाजिर हो चुके हैं वो भी डबल सरप्राइज के साथ। शो में सालों बाद सुनील ग्रोवर की एंट्री हुई है। जिससे फैंस बेहद खुश हैं। फैंस लंबे समय से इस रीयूनियन का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। सुनील ग्रोवर अब कपिल शर्मा के शो अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा हैं।
शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी का मेहमान के तौर पर स्वागत किया गया, लेकिन कपूर परिवार की बहू यानी आलिया भट्ट शो में नजर नहीं आईं।
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ग्रैंड प्रीमियर पूरे कपूर परिवार को अपने शो पर इनवाइट करना चाहते थे। रणबीर, नीतू और रिद्धिमा के साथ-साथ उन्होंने आलिया भट्ट को भी शो में बुलाया था। इसके लिए कपिल और उनकी टीम ने शूट को रिशेड्यूल करने का भी ऑफर दिया था, लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी आलिया भट्ट शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। आखिर आलिया शो का हिस्सा क्यों नहीं बनी इसकी वजह अब सामने आ गई है।
तो ये है आलिया भट्ट के शो पर ना जाने की वजह
रणबीर कपूर के साथ शो पर न पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जहां कुछ लोगों का मानना है कि आलिया अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाईं तो वहीं कुछ लोगों ने आलिया का नीतू कपूर और रिद्धिमा से दूरी वजह बताई, लेकिन अब असली वजह सामने आ गई है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स आलिया भट्ट को पूरी फीस देना में सक्षम नहीं था।, जिसकी वजह से आलिया शो में नहीं दिखीं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर और आलिया जैसे दो सुपरस्टार्स को एक साथ एक शो पर लाना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए मेकर्स ने सिर्फ रणबीर, नीतू और रिद्धिमा के साथ शो करना सही समझा। यही कारण है कि आलिया भट्ट अपने पति, सास और ननद के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा नहीं बन पाईं।
कपिल शर्मा ने पहले एपिसोड के लिए कितनी फीस
बता दें कि कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए मोटी फीस चार्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल ने शो के सिर्फ 5 एपिसोड के लिए ही 26 करोड़ रुपये की रकम वसूली है। वहीं सुनील ग्रोवर ने एक एपिसोड के लिए करीब 25 लाख रुपये की फीस चार्ज की है। कृष्णा अभिषेक ने एक एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये की फीस चार्ज की है। कीकू शारदा ने 7 लाख और राजीव ने करीब 6 लाख रुपये के आसपास फीस चार्ज की है।