मिस टीन यूनिवर्स 2024 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। लेकिन, बाजी भारत की बेटी ने मारी है। वो ओडिशा की कॉलेज की एक छात्रा हैं, जिन्होंने इस ताज को अपने सिर पर सजाया है। उनका नाम तृष्णा रे है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में मिस टीन के क्राउन को अपने सिर पर सजाया है। मिस यूनिवर्स के तर्ज पर किशोरियों के लिए मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस क्राउन को जीतने के बाद अब लोगों की नजरें मिस यूनिवर्स पर है। इसके लिए भारत की रिया सिंघा को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। ऐसे में अब आपको तृष्णा रे के बारे में बताते हैं।
तृष्णा रे के बारे में बात की जाए तो वो उड़ीसा से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता आर्मी में कर्नल हैं। कर्नल दिलीप कुमार राय और राजश्री राय की बेटी तृष्णा का इस ताज तक का सफर समर्पण और कड़ी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। ऐसा नहीं है कि उन्हें असफलता हाथ नहीं लगीं। पिछले कुछ सालों में उन्हें असफलताओं का भी सामना करना पड़ा था। मिस टीन यूनिवर्स 2024 का आयोजन 1 नवंबर से 9 नवंबर तक किया गया था। इसमें देशभर की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। तृष्णा ने पेरू, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, केन्या, पुर्तगाल और नीदरलैंड की कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है। तृष्णा 10 फाइनलिस्ट में टॉप पर रहीं।

य
य
पहले भी रह चुकीं इस प्रतियोगिता का हिस्सा
गौरतलब है कि तृष्णा रे पहले भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वीजा समस्या की वजह से वो कोलंबिया और डोमिनिकन में इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। बावजूद इसके उन्होंने कभी हार नहीं मानीं और लगातार प्रयास करती रहीं, जिसके बाद अब वो एक विजेता के तौर पर उभरकर सामने आई हैं। भारत के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद ने उनकी इस जीत पर खुशी भी जाहिर की है। 19 साल की उम्र में उन्हें देश का नाम रोशन करने के लिए उनके बधाई भी दी है।
पूर्व सीएम ने दी बधाई
मिस टीन यूनिवर्स 2024 का खिताब जीतने के बाद सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने एक्स पर उनकी फोटो शेयर कर बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ओडिशा की तृष्णा राय को किम्बर्ले, साउथ अफ्रीका में मिस टीन यूनिवर्स 2024 का खिताब मिलने पर बधाई। मैं कामना करता हूं कि वह अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुएं और हमारे राज्य को गौरवान्वित करें। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं’।