Vidyut Jamwal-Nandita Mahatani Wedding: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अक्सर अपनी फिल्म या एक्शन सीक्वंस को लेकर मीडिया हैडलाइन्स में रहते हैं लेकिन इस बार मामला जरा कुछ और है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये सोशल मीडिया पोस्ट का मामला है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वो अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड नंदित महतानी को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों लंदन में सात फेरे लेने वाले हैं। दो साल पहले 2021 में सगाई के बाद कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ऐसे में अब अचानक शादी की खबरों ने फैंस को शॉक्ड दे दिया है। इस मौके पर चलिए बताते हैं कि आखिर उनकी होने वाली दुल्हनिया नंदिता महतानी कौन हैं…?

नंदिता महतानी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि वो एक्टर डीनो मौरिया के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की एक कंपनी भी चलाती हैं। इतना ही नहीं खबरों में ये भी कहा जाता है कि वो पिछले कई सालों से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की डिजाइनर और स्टाइलिस्ट भी रही हैं।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड से है खास कनेक्शन

यही नहीं, नंदिता महतानी का बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से भी खास कनेक्शन है। दरअसल, नंदिता, संजय की पहली पत्नी हैं। खबरों की मानें तो इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और फिर वो अलग हो गए थे। उनसे तलाक के बाद संजय ने करिश्मा कपूक से शादी की थी हालांकि, 2016 में उनका एक्ट्रेस के साथ भी तलाक हो गया था।

वहीं, नंदिता का संजय के साथ रिश्ता टूटने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर के साथ नाम जुड़ा। इसमें रणबीर कपूर और डीनो मोरिया जैसे स्टार्स शामिल हैं, जिनके साथ नंदिता की लिंक अप की खबरें रही हैं हालांकि, इन पर उनकी ओर से कभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया।

2021 में आई थी डेटिंग की खबर, फिर सगाई कर मचाया बवाल

गौरतलब है कि नंदिता महतानी और विद्युत जामवाल की डेटिंग की खबरें जनवरी, 2021 से आनी शुरू हुई थीं। एक्टर ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘जीत लिया।’ इसके बाद इनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे। इसके बाद विद्युत और नंदिता ने अपनी सगाई की खबरों से फैंस को झटका दे दिया था। दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी और फोटो शेयर कर इसका ऐलान किया था।